Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: HP Elections: बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन पीएम मोदी भी मौजूद

News Desk

News Desk / Tue, Oct 18, 2022

HP Elections: बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन पीएम मोदी भी मौजूद

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक चल रही है। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष के साथ खुद पीएम नरेन्द्र मोदी भी मौजूद हैं और इसमें हिमाचल चुनाव पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में ही हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा और देर रात तक प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर मतदान होना है।

केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, इकबाल सिंह लालपुरा, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, सुधा यादव, बी एस यदिरुप्पा भी मौजूद हैं। चुनावी कार्यक्रमों की तैयारी के मामले में बीजेपी अक्सर बाकी पार्टियों से आगे रहती है, लेकिन इस बार कांग्रेस ने उससे पहले ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने भाजपा से आए खिमी राम और दयाल प्यारी को भी टिकट दिया है।

चुनाव कार्यक्रम

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा, जबकि नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। 27 अक्टूबर को नामांकन पत्र की स्क्रूटनी होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 29 अक्टूबर रखी गई है।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन