Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: 7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारी को दिवाली तोहफा सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

News Desk

News Desk / Mon, Oct 17, 2022

7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारी को दिवाली तोहफा सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

7th Pay Commission। दीपावली पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर् को बड़ा दिवाली तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की घोषणा कर दी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्य कर्मचारियों को 6,908 रुपए बोनस और 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत देने का ऐलान किया है। योगी सरकार ने वर्तमान दर 34 प्रतिशत को 1 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने का फैसला किया है।

हर कर्मचारी को मिलेगा 6908 रुपए बोनस

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार दिवाली से पहले हर कर्मचारी को 6,908 रुपए बोनस मिलेगा। साथ ही 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत 3 माह के एरियर के साथ दिया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि इससे उत्तर प्रदेश सरकार पर 1,022 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मंहगाई भत्ता एवं मंहगाई राहत का 38 प्रतिशत की दर से भुगतान से उत्तर प्रदेश सरकार पर 296 करोड़ रुपए का मासिक व्ययभार आएगा।

बोनस का लाभ 15 लाख कर्मियों को

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मासिक परिलब्धियों की उच्चतम सीमा 7,000 रुपए के आधार पर 30 दिन के वेतन के आधार पर हर कर्मचारी को 6,908 रुपए बोनस दिया जाएगा। इस मापदंड के आधार पर करीब 14 लाख 82 हजार कर्मचारी बोनस पात्रता के दायरे में आते हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार के जो कर्मचारी जीपीएफ योजना के अंतर्गत आते हैं, उन्हें बोनस धनराशि का 25 प्रतिशत नकद यानी 1727 रुपए दी जाएगी। वहीं बाकी बची हुई 75 प्रतिशत जीपीएफ खाते में जमा होगी। वहीं जो राज्य सरकार के जो कर्मचारी GPF योजना से लाभान्वित नहीं है, उन्हें बोनस का पूरा लाभ दिया जाएगा। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का 38 प्रतिशत की दर से भुगतान पर 296 करोड़ रुपए का मासिक व्ययभार आएगा।

Posted By: Sandeep Chourey

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन