: MP में 66 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द: हाईकोर्ट के निर्देश पर एक्शन में सरकार, 169 नर्सिंग कॉलेजों की दोबारा होगी जांच
MP Nursing College Recognition Update CBI High Court: मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य के 66 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी. यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर की गयी. इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के मानकों पर की गई सीबीआई जांच में ये सभी कॉलेज अनफिट पाए गए।
MP Nursing College Recognition Update CBI High Court: सरकार ने जिलों के कलेक्टरों को संबंधित नर्सिंग कॉलेजों को सील करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को अनफिट नर्सिंग कॉलेजों की सूची भेज दी है। भोपाल में 6 कॉलेज हैं। इससे पहले सोमवार को इंदौर में जिला प्रशासन ने 5 नर्सिंग कॉलेजों को सीज कर दिया था. 169 नर्सिंग कॉलेजों की दोबारा जांच होगी मध्य प्रदेश में सीबीआई जांच में उपयुक्त पाए गए 169 नर्सिंग कॉलेजों की दोबारा जांच होगी. हाई कोर्ट ने यह आदेश लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन की याचिका पर दिया है. कोर्ट ने पूरी जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने को भी कहा है. सीबीआई के साथ संबंधित जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में अर्जी पेश कर ऐसे कॉलेजों की दोबारा परीक्षा कराने की मांग की थी. मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया. दोबारा जांच में सीबीआई के साथ संबंधित जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे. इन सभी कॉलेजों के निदेशक और प्राचार्य की मौजूदगी में जांच की जायेगी. 308 नर्सिंग कॉलेजों में से 169 फिट और 66 अनफिट इससे पहले हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच टीम ने मध्य प्रदेश के 600 में से 308 नर्सिंग कॉलेजों की जांच रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, 308 नर्सिंग कॉलेजों में से 169 फिट और 66 अनफिट हैं। इनमें से भोपाल की जीएमसी समेत 10 सरकारी हैं। वहीं, 73 कॉलेज मानक पूरे नहीं कर रहे हैं। https://mpcgtimes.com/nursing-college-scam-case-2024-in-madhya-pradesh/ MP Nursing College Recognition Update CBI High Court: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई ने प्रदेश के 31 जिलों के कुल 66 नर्सिंग कॉलेजों को अनुपयुक्त घोषित कर दिया है. इनमें सबसे ज्यादा 8 कॉलेज बैतूल जिले में हैं। दूसरे नंबर पर भोपाल है. कार्रवाई से छात्रों पर कोई असर नहीं पड़ेगा MP Nursing College Recognition Update CBI High Court: नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द होने का असर छात्रों पर नहीं पड़ेगा. वे मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जा रही नर्सिंग परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। हालांकि, उन्हें आगे की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से करनी होगी। कितने कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई ?
इन जिलों में भी कॉलेजों की मान्यता निरस्त
- छतरपुर- आधार नर्सिंग कॉलेज, जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, खजुराहो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज, एसआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- धार- श्री व्यंकटेश नर्सिंग कॉलेज, रोशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नवरत्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग, प्रयागराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- जबलपुर- कोठारी नर्सिंग कॉलेज, प्रीति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस।
- छिंदवाड़ा- ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और रितु कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंसेस।
- भिंड- आयुष्मान स्कूल ऑफ नर्सिंग और मां कृष्णा नर्सिंग कॉलेज।
- झाबुआ- मां पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, अक्षर कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- मंडला- केयर स्कूल ऑफ नर्सिंग और शक्ति विद्या मंदिर कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- रीवा- शासकीय नर्सिंग कॉलेज और स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज।
- सिवनी- केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग और रिनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- शहडोल- पंचशील इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग और शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज।
- बुरहानपुर- ऑल इज वेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- देवास- देवास नर्सिंग शिक्षा महाविद्यालय।
- ग्वालियर- जय मां भगवती नर्सिंग कॉलेज।
- खंडवा- प्रतिभा कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज।
- खरगोन- श्री रेवा गुर्जर मेडिकल साइंस ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर।
- मुरैना- बोस्टन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग।
- पन्ना- छत्रसाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- सागर- डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग।
- टीकमगढ़- दाऊ सरदार सिंह नर्सिंग इंस्टीट्यूट।
- उज्जैन- जेके कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- उमरिया- टीडी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर।
- विदिशा- बीएम स्कूल ऑफ नर्सिंग।
- श्योपुर- जेएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग।
- आलीराजपुर- साईं स्कूल ऑफ नर्सिंग।
- अनूपपुर- शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग।
- बड़वानी- बड़वानी स्कूल ऑफ नर्सिंग।
Tags :
संबंधित ख़बरें
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन