Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: शिवराज के मंत्री के बेटे को कॉलर पकड़कर SP ने मंच से उतारा: CM दे रहे थे भाषण, 2 दिन पहले ही IPS ने संभाला है चार्ज, देखें VIDEO

भोपाल/खंडवा। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) और पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल (SP Satyendra Shukla) सुर्खियों में हैं. कैबिनेट मंत्री ने एसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मामला आम जनता का नहीं बल्कि उनके अपने बेटे का है. खचाखच भरे मंच से एसपी ने उनके बेटे का कॉलर पकड़कर नीचे उतार दिया. ऐसा आरोप लगा है. वन मंत्री का बेटा दिव्यादित्य शाह (Divyaditya Shah) जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी है. उन्हें मंच में आमंत्रित किया गया था. मंत्री ने सुधर जाने की भी नसीहत दे डाली.

दरअसल लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को खंडवा में लाभार्थी महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया. इस कार्यक्रम में विवाद हो गया जो आज राजधानी और मंत्रालय में चर्चा का विषय बना हुआ है. शिवराज सिंह चौहान सरकार के वन मंत्री विजय शाह के बेटे दिव्यादित्य शाह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं. वह निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचे और सीधे मंच पर चले गए. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा प्रोटोकॉल रहा. बिना अनुमति के मंच पर चढ़ने-उतरने की आजादी सभी को नहीं थी. जैसे ही पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ला ने देखा कि कोई व्यक्ति चबूतरे के ऊपर जाने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और नीचे खींच लिया. इसके बाद ही बवाल शुरू हो गया. दिव्यादित्य शाह ने आरोप लगाया है कि एसपी शुक्ला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है. अब इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है. वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि हमारी आदिवासी बहन जनपद पंचायत पंधाना अध्यक्ष सुमित्रा काले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह से एसपी ने अभद्रता ही नहीं की, बल्कि जो वीडियो सामने आ रहे हैं. उसमें वे उन्हें कॉलर पकड़कर नीचे उतारते दिख रहे हैं. उन्हें पीटने की कोशिश की. इस मामले को मुख्यमंत्री को बताने का प्रयास करूंगा. हमारे युवा नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो मुझे नहीं लगता वे खंडवा में रह पाएंगे. [video width="848" height="480" mp4="http://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230405-WA0027.mp4"][/video]

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन