: मंडप में प्रेमिका बोली- मुझसे प्यार करो, शादी किसी और से करो: प्रेमी की शादी कराने यूपी पहुंची दतिया की युवती, दूल्हे को उठाकर मंदिर में शादी
एमपी से यूपी पहुंची लड़की
सनी की शादी दो महीने पहले तय हुई थी। बुधवार शाम को उनकी बारात रक्सा के धीमरपुरा गांव जानी थी। मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं। इसी बीच दूल्हे की प्रेमिका अपने रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंच गई। प्रेमिका ने थाने में शिकायत की कि लड़का उससे प्यार करता है और अब किसी और से शादी कर रहा है।
उसने कहा, मैं यह शादी नहीं होने दूंगी, वह भी मुझसे प्यार करता है। दूल्हे ने भी स्वीकार किया कि वह अपनी प्रेमिका से ही शादी करना चाहता है, दोनों के बीच 10 साल से प्रेम संबंध थे। मामले को सुलझाने के लिए सभी पक्षों के बीच सहमति बनी। प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी कर ली।
लड़के के चचेरे भाई की बारात दुल्हन के घर भेजी गई। इस तरह तीनों पक्षों की सहमति से मामला शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।
लड़की और लड़के पक्ष के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई
लड़की के हंगामे के बाद लड़के पक्ष ने भी विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। तभी लड़की ने मंडप से लड़के को जबरदस्ती उठा लिया और अपने साथ ले जाने लगी। दूल्हे के परिजनों ने इसका विरोध किया, लेकिन लड़की के तेवर के आगे वे कुछ नहीं कर सके। लड़की लड़के को लेकर सीधे रक्सा थाने पहुंच गई। उसके पीछे-पीछे परिजन भी पहुंच गए।
लड़की ने कहा कि लड़के ने उससे शादी का वादा किया था। अब वह किसी और से शादी कर रहा है। वह ऐसा नहीं होने देगी। उसने धमकी दी कि अगर सनी ने किसी और से शादी की तो वह जान दे देगी। थाने में घंटों पंचायत हुई। अंत में परिजन सनी की लड़की से शादी के लिए राजी हो गए। देर शाम युवती सनी के साथ दतिया स्थित अपने गांव चली गई।
चचेरा भाई बना दूल्हा, फिर चली गई बारात
दुल्हन धीमरपुरा गांव में बारात आने का इंतजार करती रही, लेकिन उसका दूल्हा थाने में बैठा रहा। जब तय हुआ कि दूल्हा अपनी प्रेमिका के साथ जाएगा तो परिवार ने दुल्हन के लिए दूसरा दूल्हा तलाशना शुरू कर दिया। परिवार में सनी के चचेरे भाई लकी को दुल्हन को दिखाया गया। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया। लकी बुधवार रात बारात लेकर धीमरपुरा पहुंचा और दोनों की शादी करा दी गई।
झांसी के रक्सा थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई। इसके बाद युवती दूल्हे को अपने साथ दतिया ले गई। दतिया एसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। इस मामले को लेकर दतिया पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला झांसी का है, झांसी पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन