MP CG Times
Breaking News Exclusive
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

: मंत्रियों पर भड़काऊ भाषण-कत्ल के प्रयास जैसे केस: 31 में से 12 मंत्रियों पर FIR, विजयवर्गीय पर 5, इंदर पर 2 केस, जानिए दिलीप जायसवाल की कहानी ?

मंत्रियों पर भड़काऊ भाषण-कत्ल के प्रयास जैसे केस: 31 में से 12 मंत्रियों पर FIR, विजयवर्गीय पर 5, इंदर पर 2 केस, जानिए दिलीप जायसवाल की कहानी ?

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: मध्य प्रदेश सरकार के 31 मंत्रियों में से 12 ने खुद पर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात मानी है, इनमें से 3 पर हत्या के प्रयास, भड़काऊ बयान, महिलाओं की मर्यादा भंग करने जैसे गंभीर आपराधिक मामले भी शामिल हैं। बाकी 9 मंत्रियों पर मामूली धाराओं में मामले दर्ज हैं। यह जानकारी एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) द्वारा जारी रिपोर्ट में सामने आई है।

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: चुनाव सुधार संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ ADR ने 27 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के कुल 643 मंत्रियों के चुनाव के दौरान जमा किए गए एफिडेविट का विश्लेषण किया। इसी के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की गई है। इनमें मध्य प्रदेश सरकार के 31 मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि, एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि वर्तमान में कुछ मामलों की स्थिति बदल भी सकती है। पढ़िए रिपोर्ट

अब सिलसिलेवार जानिए किस मंत्री के खिलाफ कौन सी धाराओं में मामला दर्ज

विजयवर्गीय पर पश्चिम बंगाल में 5 एफआईआर

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 6 गंभीर आईपीसी धाराएं और 14 अन्य धाराएं शामिल हैं। अधिकतर मामले पश्चिम बंगाल में दर्ज हैं। इन मामलों में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावनाएं आहत करने, भड़काऊ बयान देने, अवैध सभा करने और महिलाओं की मर्यादा भंग करने जैसे अपराध शामिल हैं।

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: अभी तक कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ दर्ज किसी भी मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं और न ही अपील दायर हुई है। विजयवर्गीय के खिलाफ पश्चिम बंगाल में दर्ज आपराधिक मामलों की सिलसिलेवार बात करें, तो दक्षिण दिनाजपुर कोर्ट के बलुरघाट, पश्चिम मिदनापुर कोर्ट, हुगली जिला कोर्ट के श्रीरामपुर, उत्तर दिनाजपुर कोर्ट के रायगंज में अलग-अलग धाराओं में दर्ज मामले चल रहे हैं। वहीं एक मामला मालदा के जिला साइबर क्राइम कोर्ट में भी दर्ज है।

उच्च शिक्षा मंत्री परमार पर हत्या के प्रयास का केस

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: शाजापुर के शुजालपुर से विधायक इंदर सिंह परमार पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे, जिनमें 1 गंभीर आईपीसी धारा और 3 अन्य धाराएं शामिल हैं। पहले मामले में उन पर धारा 307 के तहत हत्या का प्रयास, 148 के तहत घातक हथियार के साथ दंगा और 109 उकसाने के तहत आरोप लगे थे। यह मामला अतिरिक्त सत्र न्यायालय, शुजालपुर में चला।

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: 24 जुलाई 2001 को उन्हें धारा 148 में 1 साल की सजा, और धारा 307/149 में 5 साल की सजा व 1500 का जुर्माना हुआ। बाद में क्रिमिनल अपील हाई कोर्ट इंदौर बेंच में दायर की गई, जहां 25 सितंबर 2008 को फैसले में सजा को घटाकर 85 दिन की कैद और ₹1500 का जुर्माना कर दिया गया। दूसरा मामले में धारा 323 के तहत उन्हें 28 सितंबर 1987 को 50 का जुर्माना लगाया गया था।

जायसवाल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: दिलीप जायसवाल अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। उनपर एक आपराधिक मामला दर्ज है। इस मामले में आईपीसी की 5 गंभीर धाराएं और 2 अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ये मामला MP/MLA स्पेशल कोर्ट, जबलपुर (मध्यप्रदेश) में लंबित है।

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: मंत्री दिलीप जायसवाल पर धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने (धारा 420), जालसाजी (धारा 467, 468, 471), लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात (धारा 409), चोरी की संपत्ति का कारोबार (धारा 413) और समान इरादे से अपराध (धारा 34) जैसे आरोप हैं। अभी तक इस मामले में न तो आरोप तय हुए हैं और न ही कोई अपील दायर हुई है।

इसे भी पढ़ें- देश के 47% मंत्रियों पर क्रिमिनल केस: 653 मंत्रियों में से 174 पर मर्डर-रेप जैसे गंभीर आरोप, इनमें BJP के 136, कांग्रेस के 45 मिनिस्टर

शिक्षा मंत्री उदय प्रताप पर भी केस दर्ज

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा सीट से विधायक उदय प्रताप सिंह पर एक आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। यह मामला गाडरवाड़ा थाने में दर्ज है और इसकी सुनवाई स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एमपी/ एमएलए कोर्ट जबलपुर में लंबित है।

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: उदयप्रताप पर धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से प्रसारित आदेश की अवहेलना) का मामला चल रहा है। अभी तक इस मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं।

नागर सिंह पर गुजरात में मोटर व्हीकल एक्ट का केस

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: आलीराजपुर से भाजपा विधायक नागर सिंह चौहान पर एक आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई भी गंभीर या अन्य आईपीसी धारा शामिल नहीं है। यह मामला मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 और प्रॉहिबिटेशन एक्ट की धारा 66(1)B के तहत दर्ज किया गया है। ये मामला गुजरात के वलसाड जिले के पारड़ी थाने में दर्ज है। वर्तमान में इस मामले में आरोप तय हुए नहीं हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- देश के 47% मंत्रियों पर क्रिमिनल केस: 653 मंत्रियों में से 174 पर मर्डर-रेप जैसे गंभीर आरोप, इनमें BJP के 136, कांग्रेस के 45 मिनिस्टर

लखन पटेल पर अश्लीलता से जुड़ा केस

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: दमोह जिले की पथरिया सीट से विधायक लखन सिंह पटेल पर आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई गंभीर आईपीसी धारा नहीं है। यह मामला एफआईआर नंबर 67/2019, थाना कोतवाली दमोह में दर्ज हुआ था। इस समय जबलपुर में स्पेशल जज की कोर्ट में लंबित है।

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: उन पर धारा 34 (समान इरादे से मिलकर अपराध करना) और धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) के तहत आरोप लगे हैं।अभी तक इस मामले में न तो आरोप तय हुए हैं और न ही कोई अपील दायर की गई है।

ऊर्जा मंत्री तोमर पर लोगों को भड़काने का केस

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: ग्वालियर सीट से बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर पर दो आपराधिक मामले लंबित हैं। दोनों मामले गंभीर धाराओं में दर्ज नहीं है। पहला केस ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाने में दर्ज है, इसमें उनपर धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना), धारा 107 (उकसाना) और धारा 116 (सजा योग्य अपराध के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज है।

दूसरा मामला ग्वालियर के हजीरा थाने दर्ज है, इसमें धारा 188 और धारा 269 (संक्रामक बीमारी फैलाने की लापरवाही) के तहत आरोप लगे हैं। साथ ही, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की धारा 51B भी लगाई गई है। ये मामला भी कोर्ट में लंबित है। अभी तक किसी भी मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं और न ही कोई अपील दायर हुई है।

इसे भी पढ़ें- देश के 47% मंत्रियों पर क्रिमिनल केस: 653 मंत्रियों में से 174 पर मर्डर-रेप जैसे गंभीर आरोप, इनमें BJP के 136, कांग्रेस के 45 मिनिस्टर

तुलसी सिलावट पर इंदौर में एफआईआर

इंदौर की सांवेर सीट से विधायक तुलसीराम सिलावट पर 1 आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। सांवेर थाने में दर्ज ये मामला जेएमएफसी कोर्ट में लंबित है। सिलावट पर धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से प्रसारित आदेश की अवहेलना) के तहत आरोप लगे हैं। मामले में 16 सितंबर 2022 को आरोप तय किए गए और अभी तक कोई अपील दायर नहीं की गई है।

नारायण सिंह पंवार पर बलवा का केस

राजगढ़ के ब्यावरा से विधायक नारायण सिंह पंवार पर 1 आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई भी गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। यह मामला थाना ब्यावरा सिटी, जिला राजगढ़ में दर्ज हुआ था और वर्तमान में एमपी/एमएलए कोर्ट भोपाल में चल रहा है। उनपर धारा 147 के तहत दंगा करने, धारा 188 के तहत लोक सेवक के आदेश की अवहेलना और धारा 341 गलत तरीके से रोकने के तहत आरोप लगे हैं। अभी तक इस मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- देश के 47% मंत्रियों पर क्रिमिनल केस: 653 मंत्रियों में से 174 पर मर्डर-रेप जैसे गंभीर आरोप, इनमें BJP के 136, कांग्रेस के 45 मिनिस्टर

मंत्री अहिरवार के खिलाफ जुआ खेलने का केस

छतरपुर के चंदला से विधायक दिलीप अहिरवार पर कुल 3 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें कोई भी गंभीर आईपीसी धारा नहीं है। दिलीप के खिलाफ केवल धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का दंड) के तहत एक आरोप है। पहले और तीसरे मामले में उन पर जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत आरोप लगे थे। इनमें से कोई भी मामला वर्तमान में लंबित नहीं है।

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: छतरपुर कोर्ट ने 26 नवंबर 2012 को दिलीप पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया था। 26 जुलाई 2013 को धारा 323 के तहत एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। वहीं तीसरे मामले में CJM कोर्ट छतरपुर ने गैंबलिंग एक्ट का दोषी पाते हुए 26 अक्टूबर 2004 को 100 रुपए का जुर्माना लगाया।

टेटवाल पर रास्ता रोकने का केस

राजगढ़ जिले के सारंगपुर से विधायक गोतम टेटवाल पर 1 आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें कोई भी गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। यह मामला थाना ब्यावरा, जिला राजगढ़ में दर्ज हुआ था और वर्तमान में एमपी/एमएलए कोर्ट, भोपाल में में लंबित है। उन पर धारा 147 (दंगा करने का दंड), धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना) और धारा 341 (गलत तरीके से रोकने का दंड) के तहत आरोप लगे हैं। अभी तक इस मामले में न तो आरोप तय हुए हैं और न ही कोई अपील दायर की गई है।

इसे भी पढ़ें- देश के 47% मंत्रियों पर क्रिमिनल केस: 653 मंत्रियों में से 174 पर मर्डर-रेप जैसे गंभीर आरोप, इनमें BJP के 136, कांग्रेस के 45 मिनिस्टर

मंत्री राजपूत के खिलाफ 188 के दो केस

सागर जिले की सुरखी से विधायक गोविंद सिंह राजपूत पर 2 आपराधिक मामले लंबित हैं, जिनमें कोई भी गंभीर आईपीसी धारा शामिल नहीं है। दोनों मामलों में उन पर धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से प्रसारित आदेश की अवहेलना) के तहत आरोप लगे हैं। पहला मामला JMFC कोर्ट, इंदौर में दर्ज है, जो थाना जोबट, जिला अलीराजपुर से संबंधित है।

MP BJP Congress Minister Criminal Cases ADR Report: दूसरा मामला सागर जिले के राहतगढ़ थाने में दर्ज है। इसमें जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 का भी उल्लेख है, लेकिन अभी चालान प्रस्तुत नहीं हुआ है। अब तक किसी भी मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं और न ही कोई अपील दायर की गई है।

इसे भी पढ़ें- Gungun Gupta Sexy Video: देसी गर्ल गुनगुन गुप्ता का वीडियो लीक, Instagram पर फिर मचा बवाल

इसे भी पढ़ें- Desi Bhabhi Sexy Video Viral: इंडियन भाभी ने ब्लाउज से पल्लू हटाकर बिखेरा हुस्न का जलवा, बोल्ड और कर्वी फिगर देख उड़े होश

इसे भी पढ़ें- Nirahua-Amrapali Suhagrat Video: निरहुआ और आम्रपाली ने पलंग पर मचाया गर्दा, ​बोल्ड सीन देख हो जाएंगे मदहोश

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tags :

संबंधित ख़बरें

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन