: Kavach Technology WCR: Train Accidents रोकने High-tech technology, जानिए कहां लगा दुनिया का बेस्ट Security System ?
Kavach Technology WCR Train Accidents: रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने कवच सिस्टम बनाया था, जिसे अब पश्चिम मध्य रेलवे की पटरियों पर लगा दिया गया है। रेल मंत्रालय का दावा है कि इस सिस्टम के लगने के बाद मानवीय भूल के आधार पर होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी।
Kavach Technology WCR Train Accidents: पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया, "कवच सिस्टम में रेलवे ट्रैक पर आरएफआईडी लगाई जाएगी। यह एक रेडियो फ्रीक्वेंसी डिवाइस है और आरएफआईडी रीडर ट्रेन के इंजन के अंदर लगाया जाएगा।" ऐसे काम करेगा कवच मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने आगे बताया, रेलवे ट्रैक और इंजन दोनों पर लगाई गई आरएफआईडी रेलवे स्टेशन को भी अपनी जानकारी भेजती रहेंगी। वहीं, रेल ट्रैक पर एक निश्चित दूरी पर कई आरएफआईडी लगाई जाएंगी। अभी तक ट्रेन का इंजन चलाने वाला ड्राइवर खिड़की से ट्रैक को देखता है। इसके साथ ही स्टेशन से जारी सिग्नल के आधार पर ट्रेन चलती है। ट्रैक में अगर कोई खराबी है तो उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने की संभावना 100% नहीं है, लेकिन आरएफआईडी लगने के बाद लोकोमोटिव पायलट को ट्रैक के बारे में ज्यादा जानकारी होगी। ट्रेनें आमने-सामने आने पर भी नहीं होगी दुर्घटना Kavach Technology WCR Train Accidents: रेलवे के मुताबिक कवच सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोहरा या जीरो विजिबिलिटी की स्थिति में भी लोकोमोटिव पायलट को ट्रैक के बारे में पूरी जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा कवच सिस्टम की सबसे खास बात यह है कि अगर रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने आ जाती हैं तो यह सिस्टम ऑटोमेटिक ब्रेक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित दूरी पर रोक देगा। यही वजह है कि इस सिस्टम को दुनिया की सबसे सुरक्षित ट्रेन तकनीक कहा जा रहा है। 45 हजार करोड़ की योजना Kavach Technology WCR Train Accidents: पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में कवच सिस्टम लगाया गया है और इसका ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। Kavach Technology WCR Train Accidents: भारत में 10 हजार रेलवे इंजन में कवच सिस्टम लगाए जाने हैं। यह करीब 45,000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है लेकिन इसे पूरा होने में काफी समय लगेगा। कवच सिस्टम दक्षिण मध्य रेलवे के एक क्षेत्र में पूरी तरह से स्थापित हो चुका है। Kavach Technology WCR Train Accidents: दक्षिण भारत के बाद पश्चिम मध्य रेलवे उत्तर भारत का पहला क्षेत्र है जहां कवच सिस्टम स्थापित किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे को उम्मीद है कि वह धीरे-धीरे अपने तीनों मंडलों में इसे स्थापित करने का प्रयास करेगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन