Israel की Iran पर Airstrike की 30 PHOTO-VIDEO : Tehran समेत कई शहरों में इमारतें तबाह; ईरानी मिसाइलों का इजराइली शहर टारगेट
Israel Iran Airstrike Photos; Tehran IDF Military Action | Isfahan Qom Karaj Kermanshah: इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में धमाके हुए। आसमान में धुएं का गुबार छा गया। लगातार एयर अटैक सायरन बज रहे हैं।
Israel Iran Airstrike Photos; Tehran IDF Military Action | Isfahan Qom Karaj Kermanshah: मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने मिलकर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे अपने नागरिकों की रक्षा के लिए उठाया कदम बताया है।
Israel Iran Airstrike Photos; Tehran IDF Military Action | Isfahan Qom Karaj Kermanshah: ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इजराइल के कई शहरों में मिसाइल से हमला किया है। ईरान-इजराइल जंग के 30 PHOTO-VIDEO
इजराइल की ईरान पर हमले की 9 तस्वीरें…

इजराइल-अमेरिका द्वारा ईरान की ओर लॉन्च की गई मिसाइलें इराक के आसमान में देखी गईं।

इजराइल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हमला किया।

ईरान के इस्फहान, करमानशाह, कोम और कराज में इजराइल के हमले के बाद धमाके की आवाज और साइरन सुनाई दिया।

ईरान की राजधानी तेहरान में आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आया।

इजराइली मिसाइलों ने राजधानी तेहरान में कई सरकारी ठिकानों को तबाह कर दिया।

ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया। हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने ईरान पर हमले की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं।

IDF ने ऑपरेशन रोरिंग लायन के तहत ईरानी सेना के कई ठिकानों पर हमला किया।

इजराइल ने ईरान के होर्मोजगान प्रांत में छोटी बच्चियों के स्कूल पर हवाई हमले हुए।
ईरान में हमले के बाद की 6 तस्वीरें…

इजराइल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के घर पर हमला किया है।

तेहरान में इजराइली हमले के बाद कई सरकारी इमारतें पूरी तरह तबाह हो गई है।

तेहरान में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, तबाह इमारतों में दबे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।
इजराइली हमले में ईरान में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों या घायलों का अभी कोई आंकड़ा नहीं आया है।

इजराइल के हमले से ईरान में कई लोग इमारतों के मलबे के नीचे आ गए है। मलबे में दबे लोगों को रैस्क्यू किया जा रहा है।

खामेनेई के घर पर हमले के बाद की सेटेलाइट इमेज। (सोर्स- NYT)
ईरान की इजराइल पर जवाबी कार्रवाई की 9 तस्वीरें…

ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमला शुरू कर दिया है। मिग-29 जेट तेहरान के आसमान में देखा गया।

इजराइल में सरकार ने लोगों के फोन पर अलर्ट भेजकर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में लोगों को बंकर में शिफ्ट किया गया है।

इजराइल के तेल अवीव में लोग बंकर में बैठकर फोन पर जंग की जानकारी ले रहे हैं।

तेल अवीव में सायरन दोबारा बजने के बाद एयरपोर्ट्स से यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है। सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

उत्तरी इजराइल में एक घर पर मिसाइल गिरने के बाद की तस्वीर।

ईरानी मिसाइलों के हमलों से इजराइल के हुला ट्रांसफर स्टेशन में आग लगी।

ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते इजराइल में कई बसे जल गईं।
ईरान का अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमले की 5 तस्वीरें…

बहरीन में अमेरिकी नेवल बेस पर ईरानी मिसाइल से हमला।

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला किया है।

ईरान ने अबू धाबी में अमेरिकी बेस पर हमला किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गईं।

ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया, इस दौरान एक घर पर रॉकेट गिरा।

ईरान ने कतर के अमेरिकी बेस पर मिसाइल दागी।
इजराइल और ईरान ने एयरस्पेस बंद किया…

इजराइल और ईरान के एक-दूसरे पर हमले के बाद दोनों देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। सोर्स- फ्लाइटरडार24
Tags :
iran prime minister khamenei news war update why iran and israel are fighting iran supreme leader why is israel attacking iran why israel attacked iran iran leader latest news on iran why is us attacking iran iran time india news ayatollah khameneiसंबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन