: India Pakistan Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच युध्द विराम, अब जमीनी और हवाई हमले नहीं, जानिए कब होगी अगली मीटिंग ?
India Pakistan Operation Sindoor Live Update: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा हो गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार शाम 6 बजे कहा, 'युद्धविराम शाम 5 बजे से (Operation Sindoor) लागू हो जाएगा। अब दोनों देश एक दूसरे पर जमीन, आसमान और समुद्र में हमला नहीं करेंगे। दोनों देशों के डीजीएमओ 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे।'
India Pakistan Operation Sindoor Live Update: युद्धविराम के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार शाम 5:30 बजे ट्वीट (Operation Sindoor) कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा, 'अमेरिका की मध्यस्थता में कल रात लंबी चर्चा के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने तुरंत और पूरी तरह से हमले रोकने पर सहमति जताई है। मैं दोनों देशों को समझदारी और विवेक से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।'
अमेरिकी विदेश मंत्री और उपराष्ट्रपति ने मोदी से की बात
India Pakistan Operation Sindoor Live Update: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैं खुद पिछले 48 घंटों से भारत-पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शाहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत की (Operation Sindoor) सरकारें तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गई हैं।
दोनों देश निष्पक्ष मंच पर विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत करने पर (Operation Sindoor) सहमत हुए हैं। हम मोदी और शाहबाज शरीफ की प्रशंसा करते हैं कि उन्होंने समझदारी से शांति का रास्ता चुना।'
डार ने कहा- पाकिस्तान शांति के लिए प्रयास कर रहा है
India Pakistan Operation Sindoor Live Update: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, 'पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।'
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन