: पूर्व CM भूपेश का बेटा गिरफ्तार: बघेल बोले- मेरे जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने आका को खुश करने के लिए ED भेजी, जानिए क्या है पूरा मामला
Former CM Bhupesh Baghel's son Chaitanya Baghel arrested by ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। हालाँकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर लिखा- ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है। तमनार में अडानी के लिए काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। 'साहब' ने भिलाई आवास पर ईडी भेज दी है।
विधानसभा जाते हुए भूपेश बघेल ने कहा- पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ईडी भेजी थी। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने आका को खुश करने के लिए ईडी भेज दी है। भूपेश बघेल न झुकेंगे, न डरेंगे। आज अडानी का मुद्दा विधानसभा में उठेगा, इसलिए ईडी भेजी है।
जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है।
ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।
भूपेश बघेल ने पूछा- एक पेड़ मां के नाम और सारा जंगल ?
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखकर पूछा- एक पेड़ मां के नाम
और सारा जंगल …..???
उन्होंने आगे लिखा कि तमनार में अडाणी के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई के खिलाफ कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया गया। न पेसा कानून का पालन हुआ, न एनजीटी के निर्देशों का पालन हुआ और न ही विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का मान रखा गया।
चर्चा तक नहीं हो सकती। हसदेव के जंगल को उजाड़ा जा रहा है। देखते रहिए प्रदेश की भाजपा सरकार अडाणी को छत्तीसगढ़ का सारा जंगल सौंप देगी, क्योंकि अडाणी के आकाओं का यही आदेश है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन