Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: पृथ्वी से 1 लाख 60 हजार प्रकाश वर्ष दूर हुई ‘आतिशबाजी’, जानें इस तस्‍वीर की पूरी कहानी

News Desk

News Desk / Mon, Dec 5, 2022

पृथ्वी से 1 लाख 60 हजार प्रकाश वर्ष दूर हुई ‘आतिशबाजी’, जानें इस तस्‍वीर की पूरी कहानी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का हबल टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) बीते करीब 30 वर्षों से हमें ब्रह्मांड की अद्भुत तस्‍वीरों से रू-ब-रू करवा रहा है। टेलीस्‍कोप की मदद से वर्षों पहले सामने आई एक तस्‍वीर का नया रूप सामने आया है। इसमें दिख रही रंगीन आतिशबाजी असल में एक तारे की हिंसक मौत है। हबल टेलीस्‍कोप ने इस तस्‍वीर को हमारी आकाशगंगा (Milky Way) की एक सैटेलाइट आकाशगंगा लार्ज मैग्‍नेटिक क्‍लाउड से जुटाने में मदद की है। तस्‍वीर बताती है कि जब कोई तारा अपने जीवन के आखिरी वक्‍त में पहुंचता है, तो उसमें शक्तिशाली विस्‍फोट होता है। इस स्थिति को सुपरनोवा कहते हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अवशेष डीईएम एल 19 नाम के तारे के हैं, जो पृथ्वी से लगभग 160,000 प्रकाश-वर्ष दूर डोरैडो तारामंडल में स्थित हैं। यह लार्ज मैग्‍नेटिक में मौजूद सबसे चमकीले सुपरनोवा में से एक है। ध्‍यान देने वाली बात है कि इस विस्‍फोट से निकली लाइट हजारों साल पहले पृथ्‍वी पर आ गई होगी। सुपरनोवा ने जिन मटीरियल्‍स को रिलीज किया है, वह नई जेनरेशन के तारों का निर्माण करने में सहायक होंगे।  

हालांकि वैज्ञानिकों को लगता है कि इस आतिशबाजी की आड़ में कोई न्‍यूट्रॉन स्‍टार छुपा हुआ है। इसका द्रव्यमान सूर्य के द्रव्‍यमान के बराबर या उससे भी ज्‍यादा हो सकता है। हबल टेलीस्‍कोप ने जब इस ऑब्‍जेक्‍ट को टटोला, तो पता चला कि यह हर 8 सेकंड में एक बार घूम रही है। इसका चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर की तुलना में लगभग एक क्वाड्रिलियन गुना अधिक मजबूत है।

खगोलविदों ने 1979 में इस न्यूट्रॉन तारे की खोज की थी। तब से इसने कई बार गामा-रे का उत्सर्जन किया है। मौजूदा इमेज को डीईएम एल 19 के दो अलग-अलग डेटा का इस्‍तेमाल करके तैयार किया गया। इसमें हबल स्पेस टेलीस्कॉप के वाइड फील्ड प्लैनेटरी कैमरा 2 की मदद भी ली गई। यह कैमरा अब रिटायर हो गया है। पहले डेटा की मदद से वैज्ञानिक यह समझना चाहते थे कि सुपरनोवा के अवशेष तारों की कमजोर धूल से कैसे इंटरेक्‍ट करते हैं। यानी वैज्ञानिक यह समझना चाह रहे थे कि कैसे धूल और गैस, सुपरनोवा के अवशेषों को डेवलप करते हैं और इसकी संरचना में बदलाव लाते हैं। दूसरे डेटा का मकसद इनमें छुपी गामा-रे को स्‍टडी करना था। 

यह पहली बार नहीं जब DEM L 190 की हैरान करने वाली तस्‍वीर सामने आई है। साल 2003 में वैज्ञानिकों ने इस सुपरनोवा के अवशेषों को धुएं और चिंगारी के रूप में दिखाया था। नई छवि और बेहतर बनाई गई है। मौजूदा तकनीक की मदद से पुरानी इमेज को अपग्रेड करके पेश किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन