: Chhattisgarh में आज भी है Dinosaur का भोजन, लाखों साल पहले धरती पर थे Tree Fern Plant

बैलाडीला में मिल चुका है 30 लाख साल पुराना पौधा
बैलाडीला की पहाड़ी में मिलने वाले ट्री फर्न के पौधों की उम्र हज़ारों साल से ज्यादा मानी जाती है। वैसे रिसर्च के दौरान जैव विविधता बोर्ड को बैलाडीला पहाड़ में किरंदुल के आकाशनगर के करीब गली नाला के आसपास ट्री फर्न के 30 लाख वर्ष पुराने पौधे भी मिल चुके हैं। यह पादप नम और दलदली इलाके में पाया जाता है।
वन विभाग और NMDC नहीं दे रहा संरक्षण पर ध्यान
वन विभाग और नेशनल मिनरल डवलपमेंट कार्पोरेशन की लापरवाही की वजह से बेशकीमती टी फर्न को नुकसान पहुंच रहा है। हाल ही में लगभग 30 लाख साल पुराना ट्री फर्न का पौधा टूटने की सूचना मिली थी, जिसको वन विभाग बचेली के परिक्षेत्र दफ्तर में लाकर फेंक दिया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एनएमडीसी और वन विभाग की लापरवाही की वजह से इतना बेशकीमती पौधा नष्ट हुआ है। वन विभाग के अफसरों ने तब दलील दी थी कि बरसात के सीज़न पहाड़ी नाले में तेज बहाव के कारण ट्री फर्न का पौधा टूट गया था।
छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में भी मिल चुका है फर्न
मिली जानकारी के अनुसार भारत में ट्री फर्न प्रजाति के पौधे केवल मध्यप्रदेश के पचमढ़ी और छत्तीसगढ़ के बैलाडीला में ही मिले हैं। बैलाडीला इलाके में फर्न की 2 प्रजाति अलसोफिला स्पिनुलोसा और अलसोफिला जिएन्ट मौजूद है। यह पौधा एक साल में ढाई सेंटीमीटर तक बढ़ता है। इन पौधों की ऊंचाई मापकर ही उनकी उम्र का आंकलन किया जाता है।
यह भी है रोचक तथ्य
बढ़ने की धीमी गति के कारण टी फर्न प्लांट बड़ी मुश्किल से पेड़ बन पाता है। यह बेहद ही रोचक तथ्य है कि हम छत्तीसगढ़ की बैलाडीला पहाड़ियों में पाए जाने वाले जिन टी फर्न पौधों का ज़िक्र कर रहे है कि वह पेड़ का आकार ले चुका था। करीब 10 फीट के इस बेशकीमती पौधे की आयु दो हजार वर्ष आंकी गई थी।
छत्तीसगढ़ की इस पहाड़ी में टी फर्न के 400 से अधिक पौधे मौजूद
ट्री-फर्न प्लांट को उसके वैज्ञानिक नाम क्याथेल्स से भी जाना जाता है,जो कि लेप्टोसपोसेंगिएट फर्न है। इस प्राचीन पौधे में जड़, तना और पत्ता होता है,लेकिन फूल नहीं लगता। इसकी पत्तियां लंबी, नुकीली और कोमल होती हैं। कुछ बरस पहले ही बैलाडीला में राष्ट्रीय औषधि पादप मंडल द्वारा 450 से अधिक फर्न के पौधों की गणना की गई थी। यह पूरा इलाका विलुप्त प्रजाति के पादपों के संरक्षण के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है,लेकिन दुर्भाग्य है कि एनएमडीसी प्रबंधन और वन विभाग इन पौधों को नहीं बचा पा रहा है। बहरहाल उम्मीद जगाने वाली बात यह भी है कि बैलाडीला की हरीघाटी के पास हाल ही में भी एक ट्री-फर्न का एक बगीचा देखा गया है। .Tags :
संबंधित ख़बरें
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन