: Dhanteras Gold-Silver Price: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वाले बने अमीर, जानिए 10 साल में कैसे बरसा पैसा ?
वहीं चांदी की कीमत पिछले धनतेरस पर 70 हजार रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो जनवरी में 73 हजार रुपये को पार कर गई और अब 10 महीने में चांदी की कीमत 1 लाख रुपये को पार कर गई है। कैलेंडर वर्ष के दौरान चांदी की कीमत में 35 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है।
45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
सोने और चांदी ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक आंकड़े के मुताबिक, साल 2024 में सोने और चांदी की कीमत में 45 साल में सबसे ज्यादा तेजी आई है। साल 2007 में सोने में करीब 31 फीसदी की तेजी आई थी। वहीं, साल 1979 में सबसे तेज 133 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। अगर सोना इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले सालों में सोने और चांदी की कीमतें और भी ज्यादा होंगी।
Gold Share Market Investment: सोना या शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, जानिए कहां ज्यादा फायदा ?
सोने ने 10 साल में दिया 2.5 गुना रिटर्न
जनवरी 2014 में सोना 29,462 रुपये पर चल रहा था, जो अक्टूबर 2024 में 80,000 के करीब पहुंच गया है। यानी इस अवधि में इसने 2.5 गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले साल धनतेरस से अब तक चांदी में करीब 40 फीसदी की तेजी आई है। पिछले साल चांदी में 21.56 फीसदी की तेजी आई थी। धनतेरस 2020 में चांदी ने 35.49 फीसदी का रिटर्न दिया। वर्ष 2014 में चांदी की कीमत 43070 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यानी इसने निवेशकों को 2 गुना से भी ज्यादा रिटर्न दिया है।
शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ा
इस साल सोने, सेंसेक्स और निफ्टी के मुकाबले चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इस साल शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सबसे ज्यादा गिरावट अक्टूबर में देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब छह फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के बावजूद चालू वर्ष में सेंसेक्स ने 9.91 फीसदी और निफ्टी ने 11.27 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन