MP CG Times
Breaking News Exclusive
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा 2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ? अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा 2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ? अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

: क्या है Cloudflare, जिससे डिजिटल वर्ल्ड डगमगाया ? X और ChatGPT 4 घंटे डाउन रहे, लाखों वेबसाइट ठप रहीं, एक क्लिक में जानिए सब कुछ ?

क्या है Cloudflare, जिससे डिजिटल वर्ल्ड डगमगाया ? X और ChatGPT 4 घंटे डाउन रहे, लाखों वेबसाइट ठप रहीं, एक क्लिक में जानिए सब कुछ ?

Cloudflare Down Cloudflare CDN Explained Global Outage ChatGPT Down X Down Canva Down: मंगलवार की शाम करीब 5 बजे से रात 9 बजे तक X, ChatGPT और Canva जैसी 75 लाख वेबसाइट्स बंद रहीं। वजह- क्लाउडफ्लेयर का डाउन होना। क्लाउडफ्लेयर है क्या, कैसे काम करता है, क्यों डाउन हुआ और क्या यूजर्स को फिक्र करनी चाहिए; हमारे एक्सप्लेनर में ऐसे 5 जरूरी सवालों के जवाब जानेंगे...

सवाल-1: क्लाउडफ्लेयर क्या है और कैसे काम करता है?

जवाबः इंटरनेट एक खुली सड़क की तरह है, जहां कोई भी चल सकता है। अच्छे लोग भी और बुरी नीयत वाले लोग भी। बुरी नीयत से वेबसाइट पर खराब ट्रैफिक न आ जाए, इसे रोकने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्रोडक्ट है- Cloudflare। ये वेबसाइट्स को ज्यादा तेज, सेफ और भरोसेमंद बनाने में मदद करता है। वेबसाइट्स इसकी सर्विस लेती हैं।

Cloudflare Down Cloudflare CDN Explained Global Outage ChatGPT Down X Down Canva Down: Cloudflare वेबसाइट के ठीक सामने खड़ा रहता है। जैसे सड़क पर सिक्योरिटी चेकपोस्ट होती है। ये वेबसाइट पर आने वाली हर रिक्वेस्ट को चेक करता है। अगर कोई गड़बड़ी है, तो उसे वेबसाइट से पहले ही रोक देता है। अगर कोई सामान्य जानकारी चाहिए तो उन सवालों के जवाब खुद ही दे देता है। ताकि ट्रैफिक सीधे असली वेबसाइट तक न जाए और वेबसाइट पर लोड न पड़े।

सवाल-2: दुनियाभर की 75 लाख वेबसाइट डाउन होने में क्लाउडफ्लेयर का क्या रोल है?

जवाबः लाखों वेबसाइट्स के लिए क्लाउडफ्लेयर एक सिक्योरिटी गेट की तरह है। अगर ये गेट बंद हो जाए या खराब हो जाए, तो कोई भी ट्रैफिक आगे नहीं जा सकता। सारा ट्रैफिक या तो रुक जाता है या रिजेक्ट हो जाता है। ठीक यही अभी आउटेज में हो रहा है। क्लाउडफ्लेयर का चेकपोस्ट बंद पड़ा है, इसलिए बहुत सारी वेबसाइट्स काम नहीं कर रही हैं।

सवाल-3: क्लाउडफ्लेयर क्यों डाउन होता है, मौजूदा आउटेज क्यों हुआ?

जवाबः क्लाउडफ्लेयर जैसी बड़ी CDN कंपनी का पूरा नेटवर्क या बड़ा हिस्सा डाउन होने की वजहें आमतौर पर बहुत कम होती हैं। फिर भी ये 5 प्रमुख संभावनाएं होती हैं…

इंसानी गलती (Human Error): कोई इंजीनियर गलती से गलत कॉन्फिगरेशन पुश कर दे। आज का आउटेज भी अभी तक यही लग रहा है।

DDoS अटैकः मान लीजिए एक दुकान है और उसमें सिर्फ 100 लोग ही एक साथ आ सकते हैं। अब अगर कोई शरारती व्यक्ति 10 लाख लोगों को एक साथ दुकान के दरवाजे पर भेज दे, तो असली ग्राहक अंदर घुस ही नहीं पाएंगे। दुकान का दरवाजा जाम हो जाएगा। क्लाउडफेयर में भी बहुत बड़ा DDoS अटैक आए और उसे रोकने के चक्कर में गलत रूल एक्टिवेट हो जाए जिससे पूरा ट्रैफिक ब्लॉक हो सकता है।

डेटासेंटर में फिजिकल समस्या: कोई बड़ा फाइबर केबल कट जाए या किसी बड़े डेटासेंटर में पावर फेल हो जाए।

सॉफ्टवेयर बग: कोई नया अपडेट या फीचर रोलआउट करते वक्त बग ट्रिगर हो जाए जो पूरे सिस्टम को प्रभावित कर दे।

थर्ड पार्टी एररः क्लाउडफ्लेयर खुद कुछ सर्विसेज के लिए दूसरे प्रोवाइडर यूज करता है (जैसे DNS)। अगर वो डाउन हों तो चेन रिएक्शन हो सकता है।

Cloudflare Down Cloudflare CDN Explained Global Outage ChatGPT Down X Down Canva Down: आज के आउटेज में क्लाउडफ्लेयर ने अभी तक सिर्फ इतना कहा है कि “application services” में दिक्कत है और वो ठीक कर रहे हैं। ज्यादातर संकेत यही हैं कि ये कोई कॉन्फिगरेशन चेंज गलत होने की वजह से हुआ है। जून 2024 का आउटेज भी ऐसा ही था।

सवाल-4: क्या ये कोई साइबर अटैक भी हो सकता है?

जवाबः 99% मामलों में क्लाउडफ्लेयर का बड़ा आउटेज 'अंदर की गलती' से होता है, बाहर का अटैक या फिजिकल डैमेज बहुत कम वजह बनता है। फिलहाल ये साइबर अटैक नहीं लग रहा। यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सवाल-5: अब आगे क्या होगा?

जवाबः क्लाउडफ्लेयर ने कहा कि उसे इस समस्या की जानकारी है और वह इसकी जांच कर रहा है। हम इस समस्या के पूरे प्रभाव को समझने और इसे कम करने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द ही और अपडेट दिए जाएंगे। उनकी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cloudflarestatus.com/ के लेटेस्ट अपडेट में लिखा है कि हम एप्लीकेशन सर्विसेज ग्राहकों के लिए सर्विस बहाल करने का काम लगातार कर रहे हैं। जल्द ही सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले

जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले

2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?

2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?

क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !

क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !

13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?

13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?

दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत

दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन