Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: 350 Km रेंज वाली Citroen C3 इलेक्ट्रिक कार अफॉर्डेबल प्राइस के साथ भारत में जल्द होगी लॉन्च!

News Desk

News Desk / Mon, Nov 28, 2022

350 Km रेंज वाली Citroen C3 इलेक्ट्रिक कार अफॉर्डेबल प्राइस के साथ भारत में जल्द होगी लॉन्च!

Citroen ने हाल ही में भारत में अपनी लेटेस्ट कार Citroen C3 को लॉन्च किया था, जो देश में कंपनी की दूसरी कार है। अब, कंपनी के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि Citroen देश में जल्द एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह मौजूदा C3 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा, जिसे कथित तौर पर e-C3 कहा जा सकता है। फिलहाल इसके लॉन्च की सटीक तारीख शेयर नहीं की गई है, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि देश में अगले साल तक एक अफॉर्डेबल या मिड-रेंज इलेक्ट्रिक कार दस्तक देने वाली है।

फ्रांसीसी ऑटोमेकर के स्वामित्व वाली कंपनी Stellantis के ग्लोबल सीईओ कार्लोस टावारेस (Carlos Tavares) ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इशारा दिया है कि कंपनी जल्द भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के स्पेस में एंट्री लेने का इरादा कर रही है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर कंपनी के इरादों के बारे में सवाल पूछे जाने पर टावारेस ने कहा स्टेलेंटिस अपनी छोटी कार C3 के इलेक्ट्रिक वर्जन को "अगले साल की शुरुआत में" लाने का इरादा रखती है। हालांकि, उन्होंने कोई सटीक तारीख नहीं दी। 

अगले साल जनवरी में, देश में Auto Expo आयोजित होना है और इस दौरान कई बड़े और छोटे ब्रांड्स अपनी अपकमिंग कारों को दिखाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि Citroen भी इस इवेंट में अपनी इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को दिखाएगी।

टारावेस ने यह भी कहा कि स्टेलेंटिस एक प्राइसिंग स्ट्रक्चर विकसित करने के लिए मेहनत कर रही है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ता बनाने के साथ-साथ अन्य क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करेगा और यह इस बात पर निर्भर करता है कि कंपनी कितनी तेजी से उन लक्ष्यों को पूरा करती है।

कारटॉर्क के अनुसार, ऑल-इलेक्ट्रिक Citroen C3 को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिसमें वाहन के केवल फ्रंट फेंडर को कैमोफ्लाज में देखा गया था। यह अनुमान लगाया गया था कि Citroen C3 EV का चार्जिंग सॉकेट फ्रंट फेंडर पर स्थित हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कार का डिजाइन कुछ मामूली बदलावों के साथ पेट्रोल C3 के समान ही होगा।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इसमें 50 kWh क्षमता का बैटरी पैक हो सकता है, जो संभावित 350 Km की रेंज देने में सक्षम होगा। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 135 hp क्षमता की होगी, जो कथित तौर पर करीब 140-150 hp का पावर आउटपुट दे सकती है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन