: सीक्रेट चैंबर वाला ट्रक, पुलिस भी हैरान: 50 लाख के गांजा के साथ 2 तस्कर अरेस्ट, ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था
Chhattisgarh Kawardha Truck with secret chamber Ganja seized: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक ट्रक के गुप्त चैंबर से 2 क्विंटल से ज़्यादा गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गांजा ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जब ट्रक (PB 02 EJ 3009) की तलाशी ली, तो उसमें एक गुप्त चैंबर मिला। इसी चैंबर में गांजा रखा हुआ था।

दोनों तस्कर हरियाणा और राजस्थान के हैं
पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए दोनों तस्कर ईश्वर सिंह ज़िला झज्जर (हरियाणा) और रामू सिंह परमार ज़िला धौलपुर (राजस्थान) हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि यह गांजा ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था।
8 महीने में 1.25 करोड़ रुपये का गांजा ज़ब्त, 41 गिरफ्तार
इस साल कबीरधाम पुलिस अब तक 14 मामलों में कार्रवाई कर चुकी है। कुल 41 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सवा करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत का गांजा ज़ब्त किया गया है। हाल ही में पुलिस ने रायपुर से एक ड्रग सप्लायर को भी गिरफ़्तार किया है।
सभी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे तस्कर हो या किसी भी तरह से उसकी मदद करने वाला, सभी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। ज़िले के युवा नशे से दूर रहें, इसके लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन