Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: ब्रेकअप पर पूर्व विधायक की भतीजी से बॉयफ्रेंड ने मांगे 80 लाख: 565 पेज की शिकायत में कहा- 109 बार में 22 लाख दिए, 3 आईफोन और ज्वेलरी भी दी, पढ़िए पूरी कहानी

ब्रेकअप पर पूर्व विधायक की भतीजी से बॉयफ्रेंड ने मांगे 80 लाख: 565 पेज की शिकायत में कहा- 109 बार में 22 लाख दिए, 3 आईफोन और ज्वेलरी भी दी, पढ़िए पूरी कहानी
Boyfriend demanded 80 lakhs from ex-MLA's niece on breakup: मध्यप्रेदश के रीवा के एक होटल व्यवसायी ने पूर्व विधायक की भतीजी से संबंध विच्छेद करने के बाद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को 565 पन्नों की शिकायत सौंपने के बाद युवक ने प्रेमिका पर खर्च किए गए कुल 80 लाख रुपये वापस मांगे हैं। इसमें 22 लाख रुपये नकद, आईफोन, महंगी घड़ी, सैंडल और पर्स जैसे लाखों के महंगे उपहार शामिल हैं। युवक ने पैसों के लेन-देन, मोबाइल कॉल के साथ उपहारों के बिल का भी ब्योरा दिया है। पीड़ित होटल व्यवसायी विवेक शुक्ला का कहना है कि इस बारे में उसने लड़की के परिजनों से भी बात की थी। उसने संबंध के दौरान दिए गए उपहार वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि संबंध के दौरान उपहार या पैसे लौटाने की कोई बात नहीं हुई थी। इसके बाद वह एफआईआर दर्ज कराने आया है। पुलिस ने छह फरवरी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 318, 318(2), 318(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर लड़की के चाचा पूर्व विधायक ने 18 फरवरी को कहा कि अब हम कोर्ट भी जाएंगे। पुलिस ने युवती का बयान भी दर्ज किया है। जिसमें उसने कहा है कि विवेक शुक्ला ने फोटो और वीडियो सार्वजनिक किए हैं। पुलिस का कहना है कि युवती या उसके परिजन शिकायत करेंगे तो होटल व्यवसायी विवेक शुक्ला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। विधायक बनने की चाहत में युवती से बढ़ी नजदीकियां 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान होटल कारोबारी विवेक शुक्ला ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। जहां उन्होंने मौजूदा भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी बीच युवक चुनाव में मदद मांगने पूर्व विधायक के पास पहुंचा। लेकिन यहां से उसे निराशा हाथ लगी। इसके बाद युवक ने प्रचार करने के बाद आखिरी वक्त में चुनाव न लड़ने का फैसला किया। निर्दलीय प्रत्याशी से नाम वापस लेने के बाद भी वह गांव-गांव जाकर प्रचार करता रहा। 5 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या: MP में शादी समारोह के दौरान पड़ोसी ने बंदूक से की फायरिंग, अब परिवार समेत हुआ फरार कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई मुलाकात पूर्व विधायक की भतीजी से विवेक शुक्ला की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद विवेक युवती के जरिए पूर्व विधायक का राजनीतिक रसूख पाने का सपना देखने लगा। यही वजह है कि उसने युवती से नजदीकियां बढ़ा लीं। विवेक युवती के जरिए राजनीतिक विरासत पाना चाहता था। यही वजह है कि वह धीरे-धीरे युवती के करीब आने लगा। अब दोनों में रोजाना बातचीत होने लगी। राजनीतिक विरासत पाने के लिए विवेक युवती के करीब आने लगा। 109 बार में 22 लाख रुपए ट्रांसफर किए विवेक को लगा कि लड़की उससे शादी कर लेगी। इसी भरोसे पर उसने 109 बार में 22 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में लड़की की सगाई भोपाल में किसी और लड़के से हो गई। जिसके बाद विवेक ने पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब ​​उसे पैसे वापस नहीं मिले तो वह एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंच गया। थाने में बोला- मेरा ब्रेकअप हो गया है, पैसे और गिफ्ट वापस दिलाओ विवेक शुक्ला थाने पहुंचा और बोला कि मेरा ब्रेकअप हो गया है। मेरे पैसे वापस दिलाओ। युवक की यह बात सुनकर थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और पुलिस टीम हैरान रह गई। रेलवे ओवरब्रिज से चलती मालगाड़ी में कूदी महिला: MP में पति से मोबाइल पर बात करते समय लगाई छलांग, 35 किमी दूर मिला शव विवेक ने इस मामले में लिखित शिकायत करनी शुरू कर दी, लेकिन थाने में उसकी बात नहीं सुनी गई। जिसके बाद युवक एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंच गया। एसपी विवेक सिंह ने युवक को बताया कि अब तक ऐसे मामले सामने आते रहे हैं, जहां लड़की स्टांप लगाकर फर्जी शादी कर लड़के को झांसे में लेकर ठगी करती थी। इस तरह का यह पहला मामला है। जहां ब्रेकअप के बाद प्रेमी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचा है। इसलिए पूरे मामले में कानूनी राय लेनी होगी। जिसके बाद तय होगा कि यह मामला किस तरह के अपराध की श्रेणी में आएगा। एफआईआर दर्ज करने के पीछे पुलिस का तर्क एफआईआर दर्ज करने के पीछे पुलिस का तर्क यह है कि जब भी लड़के शादी का वादा करके लड़की को धोखा देते हैं तो उनके खिलाफ मामला दर्ज होता है। इसी तर्ज पर अब जब लड़का फरियादी बनकर लड़की के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा तो मामला दर्ज कर लिया गया है। सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया कि यह पहला मामला है क्योंकि अब तक लड़कों की ओर से इस तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। लड़की के खिलाफ धारा 318, 318(2), 318(3) (बीएसएन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि एसपी विवेक सिंह के मुताबिक पूरा मामला 50 लाख से ज्यादा का है। पूर्व विधायक ने कहा- उसके खाते की जांच होनी चाहिए पूरे मामले में पूर्व विधायक का कहना है कि युवक ने 2023 का चुनाव बतौर प्रत्याशी लड़ा था। वह चुनाव में समर्थन मांगने मेरे पास आया था। लेकिन मैंने उसका साथ देने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने मेरी बेटी और भतीजी पर अपनी बुरी नजर डाली। उसने आरोप लगाया है कि मेरी भतीजी के खाते में 80 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। लेकिन मैं उससे पूछना चाहता हूं कि उसके खाते में 80 लाख रुपए कहां से आए। यह सबसे बड़ा सवाल है। उसके खाते में हुए लेन-देन की पूरी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, मैं पूरे मामले को लेकर कोर्ट जाऊंगा। एसपी बोले- मैंने अपने करियर में ऐसा मामला पहली बार देखा है एसपी विवेक सिंह का कहना है कि इस मामले में विधिक राय लेनी पड़ी। काफी समय तक पुलिस खुद कंफ्यूज रही कि इसे किस श्रेणी के अपराध में शामिल किया जाए। अगर लड़की,लड़के पर कोई एफआईआर दर्ज करवाने आती है तो पुलिस को सोचने में ज्यादा समय नहीं लगता। लेकिन अगर कोई लड़का, लड़की पर एफआईआर दर्ज करवाने आता है तो पुलिस को सोचना पड़ता है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन