Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

नुपूर सेनन ने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन से की सगाई : बहन कृति सेनन हुईं भावुक, 11 जनवरी को उदयपुर में होगी शादी, मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन और सिंगर-एक्ट्रेस नुपूर सेनन ने शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन से सगाई की घोषणा कर दी। नुपूर ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।

सगाई की तस्वीरों के साथ लिखा खास कैप्शन

नुपूर सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि, “शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ लिया।” तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

बहन की सगाई पर भावुक हुईं कृति सेनन

नुपूर की सगाई की खबर सामने आते ही एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया। उन्होंने नुपूर और स्टेबिन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि “आह, मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं।” कृति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

11 जनवरी को उदयपुर में होगी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होगी। शादी को प्राइवेट लेकिन भव्य समारोह के तौर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से चुनिंदा मेहमानों को ही न्योता दिया जाएगा।

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए जाएंगे।

रिश्ते को लेकर पहले ही दे चुके हैं बयान

साल 2024 में स्टेबिन बेन ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि नुपूर के साथ उनका बॉन्ड बेहद खास है और वे एक-दूसरे के काफी करीब हैं। तभी से दोनों की शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं।

नुपूर सेनन का वर्क फ्रंट

नुपूर सेनन ने साल 2019 में बी प्राक के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। इसके बाद ‘फिलहाल 2’, तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ और हॉटस्टार शो ‘पॉप कौन?’ में भी उन्होंने काम किया। नुपूर साल 2026 में हिंदी फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

स्टेबिन बेन का म्यूजिक करियर

स्टेबिन बेन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वे साल 2018 से एक्टिव हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों व म्यूजिक एल्बम्स के लिए हिट गाने गा चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन