Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

सम्राट चौधरी के सपोर्ट में JDU के सिर्फ 2 विधायक : 85 में 68 MLA नहीं चाहते BJP का मुख्यमंत्री, जानिए 97% MLA किसे बनाना चाह रहे CM ?

बिहार में JDU के 85 में से 68 विधायक नहीं चाहते कि नीतीश कुमार की जगह BJP का CM बने। वे नीतीश के बेटे निशांत कुमार को CM बनाने के पक्ष में हैं। सिर्फ 2 विधायकों ने कहा कि डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

नीतीश कुमार राज्यसभा जा चुके हैं, बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसकी तलाश में हमने JDU के सभी 85 विधायकों तक पहुंचने की कोशिश की। 70 बात करने को राजी हुए। बाकी 15 में से 8 के फोन नहीं लगे, 7 चुप रहे। हमने विधायकों से ये 5 सवाल पूछे थे…

आप BJP के CM पर राजी हैं?
क्या निशांत को CM प्रोजेक्ट कर रहे हैं?
क्या सम्राट चौधरी को CM बनाना चाहते हैं?
क्या नीतीश को राज्यसभा जाना चाहिए था?
क्या नीतीश को साजिश के तहत हटाया गया?

सर्वे में शामिल 70 विधायकों में से 97% इसके लिए तैयार नहीं हैं। उनकी एकराय है कि बिहार का अगला CM सिर्फ नीतीश कुमार तय करेंगे। 3% BJP के CM पर राजी है।

विधायकों की राय: नीतीश ही तय करें CM

अजय कुमार, विधायक, मीनापुर: नीतीश कुमार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे तय करेंगे कि कौन CM होगा। निशांत को नेतृत्व सौंपने का फैसला भी उन्हीं का होगा।
रंधीर कुमार, विधायक, मांझी: नीतीश कुमार तय करेंगे कि निशांत CM होंगे या कोई और। उनका फैसला सभी को मंजूर होगा।
अश्वमेध देवी, विधायक, समस्तीपुर: सिर्फ नीतीश कुमार जानते हैं कि बिहार का अगला CM कौन बनेगा।

सर्वे में शामिल 70 विधायकों में से 97% विधायक निशांत को CM बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि 20 साल से CM पद JDU के पास है, आगे भी रहना चाहिए।

विधायकों की राय: CM पद JDU के पास ही रहे

राजकुमार राय, विधायक, हसनपुर: तैयारी तो निशांत को CM बनाने की ही है। हमने अपनी बात नीतीश कुमार के सामने रख दी है।
शीला मंडल, विधायक, फुलपरास: निशांत को ही CM बनना चाहिए। उनके पिता ने बिहार के लिए कितना काम किया है। हम सभी उनके साथ हैं।
कलाधर मंडल, विधायक, रुपौली: ये सिर्फ हमारी नहीं, पूरी अवाम की आवाज है। नीतीश अगर बिहार छोड़कर दिल्ली जाएं, तो निशांत को CM के तौर पर स्थापित करके ही जाएं।
नागेंद्र राउत, विधायक, सुरसंड: नीतीश कुमार 20 साल से CM हैं। यह पद हमेशा से JDU का रहा है। अगर नीतीश कुमार पद छोड़ रहे हैं, तो ये JDU के पास ही रहना चाहिए।
इंद्रदेव सिंह, विधायक, बड़हरिया: पार्टी तो निशांत को CM पद के लिए प्रोजेक्ट नहीं कर रही है। आगे क्या होगा, कौन जानें। क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी कहना मुश्किल है।

97% विधायक इसके लिए तैयार नहीं हैं। 70 में से सिर्फ दो विधायकों की तरफ से हां हैं।

विधायकों की राय: निशांत नहीं, तो सम्राट सही

पप्पू वर्मा, विधायक, कुर्था: CM दो ही पार्टी का बनेगा, JDU या BJP। JDU से तो निशांत ही CM बनेंगे। अगर JDU का CM नहीं बनता है, तो BJP की ओर से सम्राट चौधरी को बनाया जाए।
भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक, जगदीशपुर: मैं तो चाहूंगा कि JDU से CM हो। नीतीश कुमार CM बने रहें, लेकिन उनकी मर्जी है कि वे राज्यसभा के सदस्य बनें, तो कौन रोक सकता है। ‌BJP से अगर सम्राट चौधरी को CM बनाया जाए, तो अच्छा रहेगा।

करीब 20% विधायक चाहते हैं कि नीतीश बिहार के CM बने रहें। हालांकि विधायकों के एक धड़े ने मान लिया है कि नीतीश दिल्ली की सियासत करेंगे।

विधायकों की राय: नीतीश CM बने रहें तो अच्छा

रमेश ऋषि, विधायक, सिंहेश्वर: हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही CM रहें। अगर नीतीश नहीं, तो निशांत कुमार को आगे बढ़ाया जाए।
अजीत कुमार, विधायक, कांटी: अभी नीतीश कुमार ही CM पद पर हैं। इसलिए किसी दूसरे का सवाल कहां है। अभी इस पद पर वैकेंसी नहीं है।
विजय सिंह, विधायक, बरारी: हमने नीतीश कुमार को अपना नेता माना है। उन्हें बिहार के अगले CM के तौर पर देखना चाहते हैं।

विधायकों की राय: नीतीश के साथ कोई साजिश नहीं कर पाएगा

सतीश कुमार शाह, विधायक, लौकहा: ये बात हम या आप सोच भी कैसे सकते हैं। अभी तो मुख्यमंत्री जी बने हुए हैं, कहां हटे हैं।
कलाधर मंडल, विधायक, रुपौली: साजिश क्या हो सकती है। नीतीश कुमार साजिश बर्दाश्त कर लें, ऐसा नहीं लगता। उनके मन में जो भी रहता है, वे वही करते हैं।

JDU विधायकों से बातचीत में एक चीज साफ नजर आई कि पावर शिफ्टिंग की प्राेसेस में विधायकों को संयमित रहने की हिदायत दी गई है। BJP से CM बनाने पर 90% विधायकों ने या तो बोलने से इनकार कर दिया या उनके जवाब एक जैसे थे।

BJP की सरकार पर सभी विधायकों ने माना कि इसका फैसला उन्होंने टॉप लीडरशिप पर छोड़ दिया है। कदवा से विधायक दुलाल चंद गोस्वामी ने कहा कि बिहार में NDA का गठबंधन है। नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़े थे, उनका फैसला सभी को स्वीकार करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन