: Asia Cup 2023: मेगा टूर्नामेंट से पहले क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ी कप्तानी
Asia Cup 2023: एशिया कप (Asia Cup 2023) का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा है. टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को मुल्तान में होने वाले पाकिस्तान और नेपाल मैच (Pakistan vs Nepal) से होगा जिसका फाइनल 17 सितंबर को प्रेमादास स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा. इस मेगा इवेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) को करारा झटका लगा है.
अनुभवी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबला (Tamim Iqbal) ने वनडे टीम की कप्तानी को छोड़ने का फैसला किया है. रिपोर्ट के अनुसार, तमीम ने सोशल मीडिया पर बांग्लादेश वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की. इसके साथ ही वह बैक इंजरी (Back Injury) के कारण एशिया कप से भी बाहर हो गए हैं. बता दें कि, तमीम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं कप्तान का पद छोड़ दूंगा और एक खिलाड़ी के रूप में ध्यान केंद्रित करूंगा और जब भी मौका मिलेगा तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा. बांग्लादेश के स्टार ओपनर ने अपने कप्तानी के पद से इस्तेफा दे दिया है, जिससे उनकी टीम को झटका लगा था. हालांकि इसके अलावा तमीम पूरे एशिया कप से ही बाहर हो गए है. दरअसल, वो अपनी पीठ की चोट से जूझ रहे है और उनकी चोट फिर से उभर रही है, जिसके कारण उन्हें पूरे एशिया कप 2023 से ही बाहर होना पड़ा है. बांग्लादेश के सलामी और आक्रामक बल्लेबाज तमीम ने कुछ समय पहले ही सुर्खियों में छाए हुए थे. दरअसल, तमीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने की घोषणा की थी. हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया था और संन्यास की घोषणा वापस ले ली थी. हालांकि उन्होंने अपना यह फैसला बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात के बाद लिया था. 34 वर्षीय बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 241 वनडे मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उनके बल्ले से 8313 रन निकले हैं. इस दौरान उन्होंने 14 शतकीय और 56 अर्धशतकीय पारी खेली है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन