: Good News: अपने ब्यायफ्रेंड के साथ शादी करने वाली है एक्ट्रेस मौनी रॉय, जानिए कौन है वो ?
दरअसल खबरों की माने तो मौनी रॉय भी जल्द अपना घर बसाने वाली हैं. कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि वह दुबई बिजनेसमैन सूरज नंबियार (Suraj Nambiar) को डेट कर रही हैं. वहीं अब कहा जा रहा है कि मौनी अगले साल बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध जाएगी.
वहीं मौनी के कजिन भाई ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सूरज अगले साल जनवरी में शादी करने वाले हैं. वह दुबई या इटली में शादी करेंगे. इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे. भारत लौटने के बाद वह दोस्तों और बाकी लोगों को रिसेप्शन देंगे.
बता दें कि एक महीने पहले ये खबर आई थी कि मौनी की मां सूरज के पैरेंट्स से शादी को लेकर मंदिरा बेदी के घर में मिली थीं. मौनी, सूरज से बहुत प्यार करती हैं और अब जल्द ही वह उनके साथ सैटल होना चाहती हैं.
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो मौनी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. वह अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म रन में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर चुकी हैं.
इसके बाद मौनी ने शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट शोज में काम किया. मौनी ने देवों के देव महादेव, कस्तूरी और नागिन जैसे टीवी शोज में नदजर आई हैं.
टीवी के बाद एक्ट्रेस को बड़ा ब्रेक अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में मिला. मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रखा था. मौनी अब फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं.Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन