Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव में AAP की जीत, शैली ओबरॉय बनीं दिल्ली की मेयर

News Desk

News Desk / Wed, Feb 22, 2023

Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव में AAP की जीत, शैली ओबरॉय बनीं दिल्ली की मेयर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे वक्त से चल रही खींचतान के बाद आज आखिरकार दिल्ली को मेयर मिल ही गई है। दिल्ली मेयर चुनाव में आम आदमी और भाजपा के बीच लगातार जंग छिड़ हुई थी। लेकिन बुधवार को मेयर चुनाव में आप को जीत मिल गई हैं। लगभग 80 दिनो के बाद आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबरॉय दिल्ली की नई मेयर चुन ली गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता को मात दे दी है। बता दें कि तीन बार मेयर चुनाव को लेकर जमकर बवाल हुआ था। मगर चौथी मर्तबा चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। मेयर चुनाव में कुल 266 वोट पड़े थे। जिसमें आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय को 150 वोट प्राप्त हुए। वहीं भाजपा की रेखा गुप्ता को 116 वोट हासिल हुए।

बता दें कि शैली ओबरॉय पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड संख्या 86 से पार्षद हैं। शैली ओबरॉय ने पहली मर्तबा पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वो साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ी। दर्शनशास्त्र में उन्होंने डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। ICA सम्मेलन में गोल्ड पदक भी जीता है। वो ‘मिस कमला रानी पुरस्कार’ से भी सम्मानित हो चुकी है।

गुंडे हार गए, जनता जीत गई- सीएम केजरीवाल

दिल्ली मेयर चुनाव में शैली ओबरॉय को जीत मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन सामने आया है। सीएम केजरीवाल ने शैली ओबरॉय को बधाई देते भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार।”

गौरतलब है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पंद्रह सालों से दबदबा था। लेकिन इस बार आप ने एमसीडी चुनाव में भाजपा को हरा दिया। जहां 250 वार्डों में से आप को 134 सीट मिली। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 8 सीट प्राप्त हुई।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन