Logo
Breaking News Exclusive
मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

: Tripura Assembly Election: त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए आज हो रही वोटिंग, जानिए कौन दिग्गज कहां से लड़ रहा चुनाव

News Desk

News Desk / Wed, Feb 15, 2023

Tripura Assembly Election: त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए आज हो रही वोटिंग, जानिए कौन दिग्गज कहां से लड़ रहा चुनाव

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए आज मतदान कराया जा रहा है। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। राज्य में 60 सीटों पर 259 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जी. किरणकुमार दिनाकरो के मुताबिक वोटिंग के लिए 3337 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1100 संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों के 25000 और राज्य पुलिस के 30000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय और त्रिपुरा की अन्य राज्यों से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है। राज्य में आज पड़ने वाले वोटों की गिनती 2 मार्च को कराई जाएगी।

tripura assembly election

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 20 महिलाएं भी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 12 महिलाओं को बीजेपी ने टिकट दिया है। पिछली बार यहां सरकार बनाने वाली बीजेपी ने 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। सीपीएम ने 47 और उसकी सहयोगी कांग्रेस ने 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मैदान में पूर्व शाही परिवार के वंशज की टिपरा मोथा और ममता बनर्जी की टीएमसी भी हैं। ममता ने यहां 28 सीटों पर प्रत्याशियों को टिकट दिया है। जबकि, टिपरा मोथा ने 42 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है। चुनावी मैदान में 58 निर्दलीय भी हैं।

manik saha bjp

टाउन बोरोदोवाली से बीजेपी के उम्मीदवार और सीएम मानिक साहा।

त्रिपुरा की 5 सीटें हाई प्रोफाइल हैं। इनमें टाउन बोरोदोवाली से खुद सीएम मानिक साहा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस-लेफ्ट के आशीष कुमार साहा हैं। चारीलम सीट से डिप्टी सीएम जिष्णुदेव शर्मा मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने दिग्गज अशोक देबबर्मा को उतारा है। धनपुर सीट से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक बीजेपी उम्मीदवार हैं। वो त्रिपुरा पश्चिम सीट से पहले सांसद चुनी गई थीं। सामाजिक न्याय मंत्रालय में प्रतिमा राज्य मंत्री हैं। सबरूम सीट से कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के जीतेंद्र चौधरी के मुकाबले बीजेपी के शंकर राय हैं। वहीं, कैलाशहर सीट से कांग्रेस के त्रिपुरा अध्यक्ष बिरजित सिन्हा चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस से ही आए मोहम्मद मोबाशेर अली को बीजेपी ने उतारा है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन