: IND vs AFG: 106 वनडे मैचों के बाद मिला, टी20 क्रिकेट में डेब्यू का मौका
India vs Afghanistan 1st T20 : भारत और अफागानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले टी20 मैच में एक ऐसे खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है, जिसकी उम्र 30 साल है और उसने अपनी टीम के लिए 106 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह की। जिनको भारतीय टीम के खिलाफ अपना टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है।
106 वनडे मैचों के बाद मिला टी20 में मौका
अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमत शाह को टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है। रहमत शाह काफी समय से अफगानिस्तान के लिए क्रिकेट खेलते आ रहे हैं लेकिन कभी टी20 क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला।
अभी तक रहमत शाह ने अफगानिस्तान के लिए 106 वनडे मैच खेले हैं। फिलहाल रमहत शाह की उम्र 30 साल है। रहमत शाह तीसरे नंबर बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि करियर का पहला टी20 मैच रहमत शाह के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में रहमत शाह महज 3 रन बनाकर आउट हुए।
Rahmat Shah's T20I debut. We'll be there
— Terry Hector (@Sulay177) December 29, 2023
दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम
इस साल टी20 विश्व कप 2024 भी खेला जाना है। इस टी20 विश्व कप 2024 के लिए ये टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इस सीरीज में दोनों टीमों को विश्व कप 2024 के लिए अपनी-अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: संजू सैमसन को नहीं मिला मौका, एक अन्य घातक खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
ये भी पढ़ें:- Watch Video: स्टीव स्मिथ क्रिकेट छोड़ खेलने लगे टेनिस, नोवाक जोकोविच ने खेला क्रिकेट
हालांकि टीम इंडिया आज तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान से कभी नहीं हारी है लेकिन फिर भी टीम इंडिया अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने बड़ी-बड़ी टीमों को धूल चटाई है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन