Logo
Breaking News Exclusive
20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर

: बागेश्वर धाम में आज महाशिवरात्रि पर 251 जोड़ों को होगी शादी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी, कई हस्तियां पहुंचेंगे, जानिए गिफ्ट और व्यवस्थाएं

251 couples will get married on Mahashivratri at Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के खजुराहो के बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने पहुंचेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सुबह करीब 11:05 बजे विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां वे बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद विवाह समारोह में शामिल होंगी। वे करीब चार घंटे धाम में रहेंगी। यहां से वे दोपहर 3:10 बजे वडोदरा के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके अलावा गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी समारोह में मौजूद रहेंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं। ये संत भी होंगे शामिल कार्यक्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, गोरीलाल कुंज के स्वामी किशोर दाज महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, पुंडरीक गोस्वामी, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, चिदानंद स्वामी महाराज, पूज्य बालक योगेश्वरदास महाराज, अयोध्या के राम दिनेश आचार्य महाराज, अभिरामाचार्य महाराज, अभयदास महाराज, हरिद्वार से रामदास महाराज, चिन्मयानंद बापूजी महाराज, गंगा दास महाराज, गोपालमणि महाराज, संजय सलिल महाराज सहित कई संत आशीर्वाद देंगे। 20 लाख लोगों के लिए दावत का इंतजाम आयोजन में 20 लाख लोगों के लिए दावत का इंतजाम किया गया है. मेन्यू में बूंदी, रायता, जलेबी, मालपुआ, पुलाव समेत 13 व्यंजन परोसे जाएंगे. इसके लिए 400 लोग पिछले छह दिनों से खाना बनाने में लगे हुए हैं. इतनी ही संख्या में लोग शिष्यों की मदद कर रहे हैं. नवविवाहित जोड़े को उपहार स्वरूप 2.5 लाख रुपए का घरेलू सामान दिया जाएगा। इनमें डबल बेड, सोफा, आटा चक्की, अलमारी, ड्रेसिंग समेत घरेलू उपयोग की 56 वस्तुएं शामिल हैं। 251 मंडप बनाए गए, बालाजी मंदिर से निकलेगी बारात बागेश्वर धाम के मुख्य सेवादार नितिन चौबे ने बताया कि विवाह की तैयारियां पंडाल के पास ही कर ली गई हैं। सड़क के एक तरफ जयमाला होगी। दूसरी तरफ मंडप बनाए गए हैं। इसके पीछे बेटियों के रहने की भी व्यवस्था की गई है। 251 घोड़े तैयार किए गए हैं, जिन पर बारात निकाली जाएगी। बारात बालाजी मंदिर के पास से शुरू होकर पंडाल में आएगी। यहां अलग-अलग मंडप बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर वरमाला होगी। विदाई शाम करीब 5 बजे होगी। सभी को उपहार देने के लिए वाहन मंगाए गए हैं। 10 बेड का अस्पताल, 10 एंबुलेंस रहेंगी तैयार बागेश्वर धाम के सेवादार डॉ. नितिन कुमार चौबे ने बताया कि बागेश्वर धाम अस्पताल में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। यहां 20 बेड का मिनी अस्पताल बनाया गया है। इसमें 10 बेड पुरुषों और 10 बेड महिलाओं के लिए हैं। यहां 10 एंबुलेंस भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। सभी में ऑक्सीजन है। स्टोर रूम और ओपीडी भी है। इसमें 365 तरह की दवाइयां हैं। तीन शिफ्ट में 65 लोगों का स्टाफ रहेगा। इनमें तीन डॉक्टर, नर्स और वार्ड ब्वॉय शामिल हैं। एक शिफ्ट में 22 लोग रहेंगे। नवदंपत्ति को 2.5 लाख रुपये के उपहार नवदंपत्ति को उपहार देने की व्यवस्था अमानगंज शिष्य मंडल की प्रभारी कुम्मी लखेरा को सौंपी गई है। कुम्मी लखेरा का कहना है कि दूल्हे के लिए शेरवानी और दुल्हन के लिए लहंगा पहले ही दिया जा चुका है। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े को ढाई लाख रुपए के उपहार दिए जा रहे हैं। प्रत्येक जोड़े को टोकन नंबर दिए गए हैं। शाम करीब छह बजे विदाई के समय जोड़े टोकन नंबर लेकर आएंगे। इसी आधार पर उपहार लेंगे। यह व्यवस्था अमानगंज, अजयगढ़ और मगरोन शिष्य मंडल के 130 लोगों की टीम को सौंपी गई है। राजस्थान से मंगवाए गए 20 लाख रसगुल्ले बागेश्वर धाम में भंडारे की जिम्मेदारी सागर के कैटरर्स को दी गई है। इसके संचालक राजा ठाकुर बताते हैं कि करीब 400 लोगों का स्टाफ भोजन तैयार करने में लगा है। धाम के शिष्य मंडल की टीम के भी इतने ही लोग मदद में लगे हैं। भोजन तैयार करने का काम 20 फरवरी से शुरू किया गया था। शुद्ध घी में प्रसाद तैयार किया गया है। राजस्थान से 20 लाख पीस छेने के रसगुल्ले भी मंगवाए गए हैं। भोजन तैयार करने का काम मशीनों की मदद से किया जा रहा है। भंडार की व्यवस्था 12 से 15 एकड़ में है. ये है मेन्यू - मटर पनीर, कश्मीरी आलू, दाल तड़का, वेज पुलाव, सादी पूरी, पालक पूरी, बूंदी रायता, मालपुआ, रबड़ी, सूजी का हलवा, बूंदी, शुद्ध घी जलेबी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन