: RCB की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ से 11 की मौत: स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जुटे, CM ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख की मदद दी
11 people died in a stampede during RCB victory celebration: बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत की परेड के दौरान भगदड़ मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भगदड़ के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। 33 लोग घायल हुए, जो खतरे से बाहर हैं। सिद्धारमैया ने कहा, "जब RCB की टीम विधानसभा पहुंची, तो विधानसभा के बाहर एक लाख लोग जमा थे। विधानसभा में जश्न चल रहा था, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई।
स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जमा थे। हमें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। हम इसके लिए तैयार नहीं थे। इस हादसे ने जीत की खुशी को खत्म कर दिया।" सीएम ने कहा- भीड़ ने स्टेडियम का गेट तोड़ दिया सिद्धारमैया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया कराना थी।
इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदारी संभालनी चाहिए थी। स्टेडियम में एक छोटा सा गेट था। वहां काफी लोग जमा हो गए थे। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, जिससे भगदड़ मच गई। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु भगदड़ पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों की सलामती की कामना करता हूं।
सभा में सम्मान, स्टेडियम के बाहर भगदड़
जब आरसीबी की टीम एयरपोर्ट पहुंची तो वहां हजारों की संख्या में आरसीबी के प्रशंसक मौजूद थे। कर्नाटक सरकार ने विधानसभा में आरसीबी टीम को सम्मानित किया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी कार्यक्रम हुआ। स्टेडियम के बाहर लाखों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। भीड़ के कारण एक बच्चा बेहोश भी हो गया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन