: छत्तीसगढ़ में 2 युवकों की मॉब लिंचिंग: तस्करी के आरोप में 10-12 लड़कों ने पीट-पीटकर हत्या की, यूपी के रहने वाले थे
तीनों युवक सहारनपुर के रहने वाले थे
पूरी घटना शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे की है। कुछ युवकों को सूचना मिली कि एक ट्रक में तीन लोग पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने ट्रक का पीछा किया। ट्रक दुर्ग दर्रे का था। उन युवकों ने आरंग थाना क्षेत्र के महानदी पुल पर ट्रक को ओवरटेक किया और घेर लिया। ट्रक में चांद मियां, गुड्डू खान और सद्दाम खान नाम के युवक सवार थे।
छत्तीसगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप: शादी से अपनी सहेली के साथ लौट रही थी 13 साल की मासूम, रास्ते में 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
आरोपी युवकों ने उन पर गौ तस्करी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चांद मियां और गुड्डू खान की पिटाई की और उन्हें पुल से नीचे फेंक दिया। इस मारपीट में सद्दाम खान बुरी तरह घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी सहारनपुर के रहने वाले हैं।
नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली
आरंग पुलिस फिलहाल इस मामले में घायल सद्दाम खान से बातचीत करने की कोशिश कर रही है। खबर यह भी है कि बदमाशों की पिटाई से डरकर चांद मियां और गुड्डू खान महानदी में कूद गए। जहां चट्टान से टकराने से उनकी मौत हो गई।
पति ने पत्नी के काटे दोनों पैर और सिर: चरित्र संदेह में टंगिया से निर्मम हत्या, वारदात के बाद फरार
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
इस मामले में रायपुर एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को महासमुंद के जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक का पोस्टमार्टम आरंग और दूसरे का महासमुंद अस्पताल में हुआ। फिलहाल इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
आसपास सड़क पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को मौके पर जो गाड़ी मिली है उसमें मवेशी भरे हुए थे और मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। एक घायल फिलहाल आईसीयू में एडमिट है। हालत गंभीर होने की वजह से उसका बयान नही हो पाया है। पुलिस इस मामले से जुड़े हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच करेगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन