: मलयालम फिल्म डायरेक्टर Joseph Manu James का पहली फिल्म Nancy Rani की रिलीज से पहले निधन
इस फिल्म में उनके साथ कार्य कर चुके Aju Varghes ने जोसफ को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "बहुत जल्दी चले गए भाई।" नैंसी रानी में मुख्य भूमिका निभाने वाली Ahaana Krishna ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले मनु! आपके साथ यह नहीं होना चाहिए था।"
जोसफ ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर 2004 में आई फिल्म 'I am Curious' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के डायरेक्टर Sabu James थे। इसके अलावा जोसफ हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी कार्य कर चुके थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। उनके परिवार में पत्नी नैना और भाई बहन हैं। नैंसी रानी मलयालम फिल्मों के बड़े स्टार Mammootty की एक फैन की कहानी पर आधारित है, जिसकी भूमिका अहाना से निभाई है। अहाना एक एक्टर बनना चाहती हैं लेकिन एक दर्दनाक घटना के कारण उनका यह मौका छिन जाता है। इस फिल्म में अहाना के अलावा अर्जुरन अशोकन, श्रीनिवासन, आरजू वर्गीस और लेना की भी मुख्य भूमिकाएं हैं।
इस वर्ष रिलीज होने वाली नैंसी रानी की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई थी और यह पोस्ट-प्रोडक्शन से गुजर रही है। जोसफ को निमोनिया से पीड़ित होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हेपेटाइटिस से मृत्यु हुई है। इससे पहले कोच्चि के हॉस्पिटल में लीवर की बीमारी के कारण भर्ती हुई मलयालम फिल्मों की लोकप्रिय कॉमेडियन सुबी सुरेश का भी निधन हो गया था। वह कुछ दिनों तक ICU में भर्ती रही थी। उनकी जल्द लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी होनी थी लेकिन उससे पहले ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्हें वेंटीलेंटर पर रखा गया था। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन