Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: MP NEWS: पोषण आहार घोटाला, ट्रकों की जगह मोटर साइकिल, स्कूटर के निकले नंबर

MP CG Times / Mon, Sep 5, 2022

नई दिल्ली:  मध्य प्रदेश में गरीब बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषण आहार वितरण के टेक होम राशन में बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रदेश की निजी फर्मों ने जिन ट्रकों से पोषण आहार बंटना बताया है। जब जांच की गयी तो यह मोटर साइकिल, स्कूटर, कार और ऑटो  के नंबर निकले हैं। यह फर्जीवाड़ा एकाउंटेट जनरल द्वारा आडिट के दौरान पकड़ा है। इस मामले में सीएजी ने रिपोर्ट सरकार केा भेजकर जबाव मांगा है। सीएजी की 36 पेज की पूरी रिपोर्ट मौजूद है। फर्जी तरीके से बांटे गये पोषण आहार के बदले 7 करेाड़ का भुगतान भी कर दिया गया। इन फर्जी ट्रकों में करीब 1100 मीट्रिक टन पोषण आहार बांटना बताया गया। इस मामले की जांच परिवहन विभाग की वेबसाइट से की गयी। जिन राज्यों के ट्रक थे जब उनके नंबरों की जांच की गयी तो वे तो अन्य वाहनों के नंबर निकले।

नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों का कहना है कि यह अंतरिम रिपोर्ट है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद ही विस्तार से बताया जा सकता है। 8 जिलों में 62 करेाड़ के पोषण आहार के गायब होने की बात भी रिपोर्ट में लिखी गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार कागजों में करीब 97 हजार मीट्रिक टन पोषण आहार स्टाक में बताया गया जबकि 87 हजार  मीट्रिक टन पोषण आहार ही बांटा गया। जांच में 10 हजार मीट्रिक टन पोषण आहार गायब मिला। भोपाल, छिंदवाड़ा, धार, झाबुआ, रीवा, सागर, सतना और शिवपुरी में यह गड़बड़ी पायी गयी। 238 करोड़ का पोषण आहार घटिया क्वालिटी का भी बांटा गया।

कांग्रेस ने इस मामले पर सरकार केा आड़े हाथों लेना प्रारंभ कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विट कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि इस भ्रष्टाचार के खिलाफ महाराज सड़कों पर उतरेंगे।

उन्होंने लिखा है कि मध्यप्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार के रोज नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सांसद जयराम रमेश ने भी इस मामले में एमपी सरकार पर निशाना साधा है। रमेश ने कहा है कि व्यापम के दाग धुले भी नहीं है कि गरीब बच्चों और महिलाओं के हिस्से के पोषण आहार में घोटाला कर दिया गया।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन