: MP Politics: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- राहुल गांधी चुनावी हिन्दू हैं, चुनाव आते ही झूठ बोलते हैं
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इच्छाधारी चुनावी हिन्दू बताया है। उन्होंने कहा, चुनाव आते ही वे मंदिर जाने लगते हैं। उन्होंने चुनाव के वक्त झूठे चुनावी वायदे करने के भी आरोप लगाए।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बोल रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी पर झूठ बोलने के भी आरोप लगाए। मिश्रा ने कहा, चुनाव आने पर राहुल गांधी जी सिर्फ झूठे चुनावी वायदे करते हैं और इस बात को गुजरात के साथ पूरे देश की जनता अच्छी तरह जानती है।
राहुल गांधी जी इच्छाधारी चुनावी हिंदू हैं। चुनाव आते ही वह मंदिर-मंदिर जाने लगते हैं।@RahulGandhi pic.twitter.com/QYdykeqqFF
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 6, 2022
मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी राहुलजी ने 10 दिनों में किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया था। उन्होंने दस दिन में मुख्यमंत्री बदलने को भी कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री तो नहीं बदले, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूर बदल गए।
चुनाव आने पर @RahulGandhi जी सिर्फ झूठे चुनावी वादे करते हैं और इस बात को गुजरात के साथ पूरे देश की जनता अच्छी तरह जानती है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी राहुल जी ने 10 दिनों में किसानों का 2 लाख ₹ तक का कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया था। pic.twitter.com/w2EKcyYiq8
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 6, 2022
इससे पहले गृहमंत्री ने प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट और ऑनलाइन गेमिंग पर कानून बनाने की बात भी कही थी। मिश्रा ने कहा था, प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंड एक्ट और जुआ एक्ट का दायरा बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। उसमें धाराएं भी बना रहे हैं और इस पूरी प्रक्रिया में तीन महीने का समय लग सकता है। ऐसा ही गैंगस्टर एक्ट पर भी कार्य चल रहा है। यह एक्ट उत्तर प्रदेश में लागू है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन