: इंदौर पेंचवेली व पातालकोट एक्सप्रेस का सिवनी से आरंभ हो संचालन
सिवनी
सिवनी रेल विकास समिति द्वारा लगातार शिकारा-रामटेक के मध्य नवीन रेल लाइन कार्य आरंभ करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं मंडला फोर्ट से छिंदवाड़ा के मध्य बनाई गई नवीन ब्राडगेज रेल लाइन में यात्री ट्रेनों का संचालन के लिए प्रयास जारी है।
समिति के मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया कि समिति ने रेल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल नागपुर को पत्र लिख मांग की है कि 7 वर्षों से बंद पड़ी नैरोगेज मार्ग जो ब्राडगेज में परिवर्तित हो चुका है उसे आरंभ किया जाए। विगत 7 वर्षों से नागरिकों को आवागमन के लिए महंगे साधन का उपयोग करना पड़ रहा है। मांग की गई कि नैरोगेज के संपूर्ण मार्ग को ब्राडगेज में परिवर्तित कर सीआरएस भी हो चुका है जहां सीआरएस ने ट्रेनों के संचालन हेतु अनुमति दे दी है परंतु आज तक रेल विभाग ने यात्री गाडिय़ों का संचालन आरंभ नहीं किया है।
सिवनी रेल विकास समिति ने मांग की है कि इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के पूर्ण होने तक यात्री गाडिय़ों का संचालन लोको डीजल इंजन से आरंभ कर दिया जाए वहीं वर्तमान में छिंदवाड़ा से इंदौर के मध्य संचालित पेंचवेली व छिंदवाड़ा से सरायरोहिल्ला दिल्ली तक चल रही पातालकोट एक्सप्रेस का संचालन सिवनी मुख्यालय से आरंभ किया जाए।
डीआरएम को लिखे गए पत्र में मांग की गई है कि पूर्व में नैरोगेज मार्ग में नागपुर से जबलपुर के मध्य अनेक यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाता था अब ब्राडगेज के माध्यम से भी यात्री गाडिय़ों का पुन: परिचालन आरंभ हो ताकि आम नागरिकों को कम किराया देकर आवागमन की सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
[ad_2]
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन