: उज्जैन में कंप्यूटर साइंस की छात्रा तेज स्पीड ट्रेन की चपेट में आई
उज्जैन
उज्जैन (Ujjain) में एक ट्रेन हादसे ने होनहार छात्रा की जान ले ली। छात्रा रेल की पटरी के पास रेलिंग पर सूखने के लिए डाले गए कपड़ों को लेने गई थी। अचानक तेज स्पीड से ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आ जाने से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीमा विवाद में उलझी दिखाई दी। ढाई घंटे तक छात्रा का शव वहीं पड़ा रहा।
घटना बड़ी मायापुरी क्षेत्र की है जहां पर 17 साल की विनीता मरमट जो इंदौर के मालवा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की छात्रा है, इस ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। कॉलेज की छुट्टी होने के चलते वह घर पर ही थी और सुबह 11 बजे रेल की पटरी के पास लगी रेलिंग पर डाले गए कपड़े उठाने के लिए गई थी। छात्रा वहां पहुंची तभी सामने से दाहोद भोपाल ट्रेन आई और छात्रा हादसे का शिकार हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार वाले और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
परिव्वर्ववालों का कहना है कि विनीता पढ़ने में बहुत होशियार थी। उसका कहीं आना जाना नहीं था वह सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस आत्महत्या की संभावना को लेकर भी जांच में जुटी हुई है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में विवाद दिखा दिया। दो थाना क्षेत्र चिमनगंज और देवास गेट थाने की पुलिस यहां पहुंची थी। दोनों ही थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी सीमा विवाद के चलते एक दूसरे से उलझते दिखाई दिए। ढाई घंटे तक पुलिसकर्मियों के बीच यह उलझन चलती रही और विनीता की लाश वहीं पड़ी रही। बाद में चिमनगंज थाना पुलिस ने मामला अपने क्षेत्र का मानते हुए शिकायत दर्ज की और जांच शुरू की।
[ad_2]
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन