: Bhopal News: भोपाल में कूलर से 8 साल के बच्चे को करंट लगा, मौत
ख़बर सुनें
विस्तार
जानकारी के अनुसार, गोविंदपुरा कालीबाड़ी में 8 वर्षीय उजेर मियां परिवार के साथ रहता था। वह तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता था। दो भाईयों में उजेर छोटा था। उजेर के पिता इरफान लोडिंग ऑटो चलाते हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उजेर की मां कमरे में सो रही थी। उजेर बाथरूम में नहाकर निकला और कूलर की लोहे की बॉडी का पकड़ लिया। इससे उसे करंट लग गया।बच्चे की मुंह से पापा की चिख निकली। तभी कमरे में इरफान और उनका छोटा भाई पहुंचे। उन्होंने कूलर का प्लग को खींच कर निकाला। करंट लगने से बेसुध उजेर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उजेर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि कूलर से करंट आने की जानकारी नहीं थी। घटना के समय उजेर का बड़ा भाई भी घर पर नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन