: कृषि मंत्री पटेल ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण
भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के ग्राम कड़ोला में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहें।
मंत्री पटेल ने ग्राम कड़ोला में मूंग उपार्जन केन्द्रों में मौजूद किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन से बहुत राहत मिली है। उपार्जन की व्यवस्थाएँ भी बेहतर है। किसानों को एसएमएस मिल रहे हैं। उसी के अनुसार किसान अपनी उपज लेकर उपार्जन केन्द्रों पर पहुँच रहे है। किसानों ने बताया कि यदि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन नहीं किया जाता तो उन्हें अत्याधिक आर्थिक नुकसान उठाना पडता।
मंत्री पटेल ने किसानों को आश्वस्त किया कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृत-संकल्पित होकर कार्य करती रहेगी।
बारंगा में नागरिकों से हुए रू-ब-रू
मंत्री पटेल ने गृह ग्राम बारंगा में अपने निवास पर जनता से रू-ब-रू होकर समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
[ad_2]
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन