: मेरे पास उल्टे पंख वाला उल्लू और मुर्गा लाओ, तुम्हें अमीर बना दूंगा: फर्जी बाबा ने गड़ा धन निकालने लोगों ने ठगा; काला जादू करने का डर दिखाया
मध्य प्रदेश में तेल के कुएं खोदे जाएंगे: पेट्रोल के फव्वारे फूटेंगे, मोहन सरकार का खजाना भरेगा
धोखाधड़ी से बंगला बनवाया, कार खरीदी
आरोपी बाबा देवी सिंह रजक की उम्र 38 साल है। पथरिया निवासी देवी मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे शुरू से ही पूजा-पाठ करते थे। 6-7 साल पहले सागर में सिविल लाइन रोड पर गोलगप्पे और चाऊमीन की दुकान शुरू की।
कोरोना काल के बाद पथरिया शिफ्ट हो गए। यहां ओजस्वनी कॉलेज के सामने किराए की दुकान में चाऊमीन की दुकान शुरू की। 2020 में अचानक देवी सिंह ने एक कॉलोनी में आलीशान मकान बनवा लिया। कार खरीद ली। उनकी लाइफ स्टाइल बदल गई। यह देखकर गांव के लोग भी हैरान रह गए।
गड़े हुए खजाने के नाम पर करते थे ठगी
सागर के वल्लभ नगर वार्ड में रहने वाले गणेश प्रसाद सेन के बेटे दीपेश ने सिविल लाइन थाने में शिकायती आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने बताया, 'मैं बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता था। फिलहाल सिंधी कैंप में चाट का ठेला लगाता हूं। मैंने ऋषभ रजक को आर्थिक तंगी के बारे में बताया था। ऋषभ ने मुझसे कहा- मैं तुम्हें एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाऊंगा जो तुम्हारी सारी परेशानियां दूर कर देगा। उसने दिसंबर 2023 में देवी सिंह रजक से मेरी मुलाकात कराई।
देवी ने अपने घर में दीवाला बनवाया था। मैंने उसे पैसों की तंगी की समस्या बताई और उपाय पूछा। उसने मुझे 4 लौंग दी। कहा- एक लौंग तुरंत खा लो। मैंने लौंग खा ली, जिससे मेरा सिर घूमने लगा और शरीर सुस्त हो गया। उसने बताया कि उसके बेटे कृष्णा रजक के पास कजरी है, जिससे वह गड़ा खजाना ढूंढ़कर निकालता है।
अधिक ब्याज का लालच देकर डॉक्टर ने की 200 करोड़ की ठगी: छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड अफसरों-कर्मचारियों, व्यापारियों-डॉक्टरों को बनाया निशाना, BSR में कराया इन्वेस्ट
जनवरी 2024 की एक रात करीब 9 बजे देवी सिंह रजक और उसके 18 वर्षीय बेटे कृष्णा ने मुझे, मेरे दोस्त दिनेश पटेल और गंगा अहिरवार को खुरई रोड पर बुलाया। यहां उन्होंने मुझे प्रसाद के तौर पर खाने के लिए मिठाई दी। इसे खाने के बाद हम तीनों के होश उड़ गए। यहां भी उसने मेरे घर में खुदाई कर गड़ा खजाना निकालने की बात कही।
पिकअप गाड़ी बेचकर मुझे पैसे दिए
दीपेश ने बताया, 'एक दिन देवी सिंह ने मुझे गुंडा थमाते हुए कहा- इसे घर ले जाओ। इसे मत खोलना। अभी मुझे वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना है। लौटने के बाद मैं तुम्हारी सारी समस्याएं दूर कर दूंगा। लौटने के बाद वह मुझसे मिला और बोला- तुम्हें कुछ दिन इंतजार करना होगा। अभी गुंडा मत खोलना। इस बीच उसने पूजा के नाम पर मुझसे 10.95 लाख रुपए ऐंठ लिए। मैंने पिकअप गाड़ी बेचकर पैसे देवी को दे दिए।
जब उसने बार-बार ऐसा कहा तो मुझे शक हुआ। परिजनों के कहने पर मैंने गुंडा खोला तो उसमें कुछ जेवर मिले। सुनार से जांच कराई तो वह नकली था। मैं समझ गया कि देवी सिंह ने मेरे साथ ठगी की है। जब मैंने उससे पैसे मांगे तो वह मुझे धमकाने लगा। इसके बाद मैंने सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया।'
देवी सिंह घरों की खुदाई करते समय एक पुराना कलश निकालता था, जिसमें नकली आभूषण होते थे। देवी सिंह घरों की खुदाई करते समय एक पुराना कलश निकालता था, जिसमें नकली आभूषण होते थे। दबे खजाने के नाम पर लोगों को ठगता था आर्थिक तंगी और अन्य समस्याओं से परेशान लोग किसी परिचित के माध्यम से देवी सिंह से मिलते थे। जैसे ही लोग उससे मिलने जाते थे, वह उन्हें लौंग, प्रसाद या चाय देता था।
फर्जी SBI बैंक शाखा खोलने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार: नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी, उसी पैसों से खरीदी कार-फोन
पूजा-पाठ के लिए मांगता था पैसे
इसे पीकर लोग नशे में आ जाते थे। वह लोगों को दबे खजाने को निकालने का लालच देता था। वह देवीजी की पूजा करने के बाद खजाने का स्थान बताता था। लोगों को ठगने के बाद वह दबे खजाने को निकालने के लिए पूजा-पाठ सामग्री के नाम पर पैसे मांगता था। पैसे मिलने के बाद वह पूजा-पाठ करने के बाद घर में गड्ढा खुदवाता था और एक बर्तन निकालता था।
वह दावा करता था कि इसमें पैसे हैं, लेकिन वह बर्तन नहीं खोलता था। वह कहता था कि वह शुभ मुहूर्त और पूजा के बाद बर्तन खोलेगा। बर्तन खोलने के नाम पर वह कई बार पैसे ऐंठता था। जब संबंधित व्यक्ति को शक होता था तो वह पैसे वापस मांगता था। बदले में आरोपी उसे झूठे केस में फंसाकर भगा देने की धमकी देता था या फिर परेशान करने की बात कहता था
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन