: अधिक ब्याज का लालच देकर डॉक्टर ने की 200 करोड़ की ठगी: छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड अफसरों-कर्मचारियों, व्यापारियों-डॉक्टरों को बनाया निशाना, BSR में कराया इन्वेस्ट
बीएसपी से शुरू की थी नौकरी
डॉ. एमके खंडूजा ने बीएसपी से ही नौकरी की शुरुआत की थी। इस दौरान उसने बीएसपी में अच्छी पकड़ बना ली। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पावर हाउस में छोटा सा क्लीनिक खोल लिया। खंडूजा बीएसपी से सांठगांठ कर ली।
कर्मचारियों से कैसे करता था ठगी
बताया जा रहा है कि, इस पूरे फर्जीवाड़े में बीएसपी प्रबंधन के कुछ अफसर भी शामिल थे। वे उन लोगों का नाम और पता डॉ खंडूजा को दे देते थे, जो कुछ समय में रिटायर होने वाले होते थे। ऐसे में डॉ खंडूजा उनसे संपर्क करता था। उन्हें बीएसआर में निवेश करने पर ऊंचे ब्याज का लालच देकर रकम ऐंठ लेता था।
- 15% वार्षिक ब्याज देने का वादा करता था।
- 4-5 महीने तक ब्याज देने के बाद पैसा देना बंद कर दिया।
- बीएसआर (भिलाई स्कैन एंड रिसर्च लिमिटेड) हेल्थ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई थी। जिसमें इन्वेस्ट कराया था।
- 5 लाख रकम लेने के बाद दोगुना रकम यानी 10 लाख रुपए का पोस्ट डेटेड चेक देता था।
- ठगी की रकम से नेहरू नगर में आलिशान बंगला बनाया। महंगी-महंगी कई कार भी खरीदी।
पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारियों ने की शिकायत
दरअसल, बुधवार को 27 रिटायर्ड बीएसपी कर्मी और उनके परिजन स्मृति नगर चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मांग की डॉ. खंडूजा से उनका पैसा दिलाया जाए। क्योंकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
फर्जी SBI बैंक शाखा खोलने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार: नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी, उसी पैसों से खरीदी कार-फोन
एंजेंट मिलने आया था घर- धरम
रिसाली मैत्री नगर निवासी धरम कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि, पैसे ऐंठने के लिए डॉ. एमके खंडूजा ने कई एजेंट रखे थे। साल 2015 में जब पिता बीएसपी से रिटायर होने पाले थे, तो डॉ. खंडूजा का एजेंट राजेश सहाय उनके घर आया। उसने बताया कि अपोलो बीएसआर के मालिक ने एक ग्रुप बनाया है।
पहले ब्याज दिए, फिर बंद कर दिया
बीएसआर हेल्थ में यदि वो 6 लाख रुपए जमा करेंगे, तो उन्हें हर महीने 5-6 हजार रुपए ब्याज मिलेगा। पिता ने सोचा कि नौकरी छूटने के बाद भी हर महीने कुछ पैसे मिलते रहेंगे। इसलिए उन्होंने बीएसआर हेल्थ वेंचर में 6 लाख रुपए जमा करवा दिए। कुछ महीने तक तो ब्याज मिला, लेकिन उसके बाद कहा गया कि घाटा हो रहा है और बाद में चुका देंगे।
60 की उम्र में 30 का दिखने की चाहत: बंटी-बबली ने की ऐसी ठगी, जवानी के नाम पर 500 लोगों से करोड़ों का फ्रॉड
शारदा प्रसाद ने जमा किए है 7 लाख
रिटायर्ड कर्मचारी शारदा प्रसाद सिन्हा ने कहा कि, उसने 7 लाख रुपए जमा किया था, लेकिन कुछ महीने बाद डॉ. खंडूजा उनका पैसा नहीं दे रहा। बीएसपी कर्मियों ने उसके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। उन्हें उनका पैसा दिलाया जाए। यदि उसे जमानत मिली तो वो विदेश भाग जाएगा। फिर उनका पैसा कभी वापस नहीं मिलेगा।
कोलकाता से गिरफ्तार कर लाई है दुर्ग पुलिस
डॉ. खंडूजा बी.एस.आर अपोलो हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक BSR स्कैन सेंटर भिलाई- दुर्ग- नागपुर के डायरेक्टर थे। वो नेहरू नगर पूर्व में रहते थे। पिछले कुछ सालों से वो शहर के लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करके फरार थे। एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला क…
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन