Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: पुष्पराजगढ़ को मंत्री मीना का तोहफा ! नल जल योजना समेत करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात, मीना सिंह ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में खुल रहे विकास के नए द्वार

MP CG Times / Thu, Feb 23, 2023

पुष्पराजगढ़। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित कल्याण विभाग की मंत्री और अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत जैतहरी के अंतर्गत गौरेला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में ग्राम भेलमा, खुरसा, बैहार, ठेही, गौरेला, खोलईया, डालाडीह, पंगना के ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित कल्याण विभाग की मंत्री तथा अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख मार्गों के साथ ही गांवों की भी सड़कों का निर्माण किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के नए द्वार खुले हैं। मंत्री मीना सिंह केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उपलब्धियों के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर महिलाओं और बेटियों का सम्मान बढ़ाया है, जिससे महिलाएं सशक्त हुई हैं। मंत्री मीना सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को चुनाव में 50 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया गया है। लाडली लक्ष्मी योजना के पश्‍चात् अब सरकार लाडली बहना योजना लागू करने जा रही है। जिससे पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह प्राप्त होगा। मंत्री मीना सिंह ने आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री द्वारा 4 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमियों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए जन-धन योजना के अंतर्गत 40 करोड़ लोगों के जीरो बैलेंस में खाता खुलवाए गए हैं। जिसमें हितलाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में प्रधानमंत्री आवास के तहत व्यापक कार्य हुए हैं और 2024 तक पक्के मकान देने के मिशन को प्रधानमंत्री द्वारा विजन के रूप में कार्य किया जा रहा है। मंत्री मीना सिंह ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ भारतीय महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्‍शन दिए गए हैं। लिंगानुपात को ठीक करने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना के साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने बेहतर कार्य कर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर सरकार की योजनाएं लोगों को सीधे लाभ पहुंचा रही है। मंत्री मीना सिंह ने सभी लोगों से लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुडी समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है उन्होंने फौती नामांतरण, रिकार्ड सुधार, सीमांकन, नक्‍शा तरमीम आदि राजस्व सेवाओं के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कर ग्रामीणों को लाभान्वित करने का आव्हान किया।

हीरा सिंह श्याम ने दी योजनाओं की जानकारी

इस दौरान हीरा सिंह श्याम ने कहा कि प्रदेश की सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को संबल देने का कार्य कर रही है। हर संवर्ग के लोगों के भलाई के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति हितलाभ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव विकास यात्रा के माध्यम से आवेदन लेकर हर संभव हितलाभ देने के प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। हीरा सिंह ने कहा कि विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित कल्याण विभाग की मंत्री तथा अनूपपुर जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने ग्राम पंचायत पंगना में 13.50 लाख लागत से जोगन के खेत के पास बांका में पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत गौरेला में अमृत सरोवर मुख्य मार्ग से सरई तालाब तक 13.88 लाख लागत के ग्रेवल मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. साथ ही हीरा सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत ग्राम पंचायत मनौरा के नल जल योजना मनौरा लागत 73.89 लाख तथा नल जल योजना मानिकपुर लागत 20.92 लाख, ग्राम पंचायत गोधन अंतर्गत नल-जल योजना पाटन लागत 105.56 लाख, ग्राम पंचायत भेलमा अतर्गत नल जल योजना भेलमा लागत 71.12 लाख व नल जल योजना खुरसा लागत 24.50 लाख, ग्राम पंचायत गोबरी में अमृत सरोवर तालाब मढ़िया से गोपाल सिंह के घर के पास लागत 14.97 लाख तथा ग्राम पंचायत पंगना में बाउण्डीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रामदास पुरी, अनिल गुप्ता, पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम, पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विकास यात्रा तथा पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन