: मानवता फिर हुई शर्मसार: पति की मौत के बाद गर्भवती महिला से साफ कराया अस्पताल का बेड, लोग बोले- मर गई है इंसानियत
जानिए क्या है पूरा मामला
डिंडोरी के लालपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी गई. मृतकों में पिता और एक बेटा शामिल हैं, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से एक शिवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. शिवराज की पत्नी रोशनी पांच महीने की गर्भवती है।
दिवाली पर MP में पिता और दो बेटों की हत्या: जमीन विवाद को लेकर वारदात, कुल्हाड़ी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में रोशनी एक हाथ में खून से सना कपड़ा पकड़े और दूसरे हाथ से टिशू पेपर से बेड साफ करती नजर आ रही है। यह घटना गाड़ासरई स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग और समाज के प्रति लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।
MP में 10 हाथियों की मौत कैसे हुई: खेतों में खाए थे कोदो की फसल, एक्सपर्ट बोले- आज तक कोदो से किसी को मरते नहीं देखा
अस्पताल प्रबंधन का कहना है
वहीं, अस्पताल के डॉक्टर चंद्रशेखर टेकाम ने सफाई देते हुए कहा कि स्टाफ मौजूद था। महिला से बेड साफ करने को नहीं कहा गया था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जमीन विवाद में घायल दो लोगों को हमारे केंद्र में लाया गया था। मरने वाले व्यक्ति की पत्नी ने हमसे कहा कि उसे बेड से खून पोंछने दें ताकि वह सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सके। उससे बेड साफ करने को नहीं कहा गया था। मुझे महिला या उसके परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! : 10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित
पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम
गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO
जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे? : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी
कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन