: कार-ट्रक में भिड़ंत से MP के 9 की मौत: कैला देवी के दर्शन करने गए थे राजस्थान, मरने वालों में बच्चे और महिलाएं
Head on Collision Between Truck And Car 9 People Died: राजस्थान में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। हादसा राजस्थान के करौली में हुआ। ये सभी लोग कैला देवी के दर्शन करने वहां गए थे।
Head on Collision Between Truck And Car 9 People Died: हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करौली-मंडरायल मार्ग पर दुंदापुर मोड़ के पास हुआ। जहां बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। घायलों में 2 एमपी के हैं। Head on Collision Between Truck And Car 9 People Died: एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर थाने में रखवाया गया है। दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। 4 घायलों को करौली जिला अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक की इलाज के दौरान मौत हो गई करौली जिला अस्पताल के डॉ. रामकेश मीना ने बताया- हमें कलेक्टर और एडीएम से हादसे की जानकारी मिली। 13 लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक की गर्दन मुड़ गई थी और सिर में चोट आई थी। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। Head on Collision Between Truck And Car 9 People Died: घायलों में से 4 में एक महिला, 16 वर्षीय किशोरी और एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि तीन वर्षीय बच्ची का करौली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
दिल्ली की BJP CM बोलीं- हर भगवान राम को मारना है : रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो
हत्यारिन पत्नी को सजा-ए-मौत, बॉयफ्रेंड को भी फांसी : मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन