Logo
Breaking News Exclusive
कहता है हत्या कर दी, अब मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, मोबाइल टूटने पर मर्डर, पत्नी संग मिलकर घर में दफनाया शव भगाकर ले जा रहा था, विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने मार डाला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश पंडाल में झूमने लगे महिलाएं-पुरुष, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे गरियाबंद में 2 साल में 31 नक्सली ढेर और 29 सरेंडर, पढ़िए लाल सलाम से सन्नाटा तक की कहानी नक्सलबाड़ी से उठी चिंगारी से कैसे फैली खूनी आग, 12 ग्राफिक्स से समझिए लाल गलियारे का काला सच कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? कहता है हत्या कर दी, अब मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, मोबाइल टूटने पर मर्डर, पत्नी संग मिलकर घर में दफनाया शव भगाकर ले जा रहा था, विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने मार डाला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश पंडाल में झूमने लगे महिलाएं-पुरुष, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे गरियाबंद में 2 साल में 31 नक्सली ढेर और 29 सरेंडर, पढ़िए लाल सलाम से सन्नाटा तक की कहानी नक्सलबाड़ी से उठी चिंगारी से कैसे फैली खूनी आग, 12 ग्राफिक्स से समझिए लाल गलियारे का काला सच कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ?

: खुद खोदा 'मौत' का गड्ढा! दूसरी शादी में म‍िल रहे थे 50 लाख, सब इंस्पेक्टर तलाक नहीं दे पाया, तो गर्भवती पत्नी को गाड़ी से कुचलवा दिया

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में 5 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या करवाने के आरोपी रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है. पत्नी को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसका एक्सीडेंट करवा कर उसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था. यमुनानगर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया क‍ि इस मामले को सुलझाने का जिम्मा अपराध शाखा यमुनानगर-1 को सौंपा गया था जिसमें कार्रवाई के दौरान फरकपुर थाना एरिया में हुई हत्या के इस मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस टीम ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था.

चचेरे भाई और उसके दोस्तों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

अफसर अली नामक रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी नजमा की अपने चचेरे भाई के साथ मिल के योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवा दी थी और इसे एक सड़क हादसे का रूप देकर कानून की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया था.

इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब अपराध शाखा - 1 की टीम ने कड़ी से कड़ी मिलाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया. जिस गाड़ी से नजमा का एक्सीडेंट दिखाया गया वह अफसर अली के यूपी स्थित गांव की ही निकली. अफसर अली ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल भी कर लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. पुलिस की मानें तो इसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार: युजवेंद्र चहल पर की थी अपमानजनक टिप्पणी, जानिए क्या है पूरा मामला ?  दरअसल, रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर अफसर अली की बरेली निवासी नजमा से फेसबुक पर मुलाकात हुई थी, प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों में संबंध भी बन गए, लेकिन अफसर अली शादी नहीं करना चाहता था. बात पुलिस तक न पहुंचे इसलिए अफसर अली को 2019 में मजबूरन नजमा से शादी करनी पड़ी. इसी दौरान तीन तलाक कानून आ गया जिसके बाद अफसर अली नजमा को छोड़ नहीं पाया. MP-CG टाइम्स IMPACT: IGNTU अमरकंटक के प्रोफेसर राकेश सिंह को कई पदों से हटाया गया, पुलिस से पहले प्रबंधन की सख्ती, क्या रेप के आरोप सच हैं ? 

फिर उसने एक दिन अपने चचेरे भाई और उसके अन्य दो साथियों के साथ मिलकर अपनी 5 माह की गर्भवती पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के मुताबिक पहले अफसर अली अपनी पत्नी को बाहर टहलने का बहाना बनाकर ले गया और उसके बाद र्स्कोप‍ियो गाड़ी में पहले से ही घात लगाकर बैठे अफसर अली का चचेरा भाई और उसके अन्य साथियों ने मौका देख कर नजमा पर स्कोर्पियों चढ़ा दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई. उसे शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी.

दूसरी शादी में 50 लाख रुपए मिल रहे थे

मृतका के परिजनों को अब कहीं जाकर राहत मिली है. नजमा के भाई मोहम्मद इदरीश ने बताया कि शादी के बाद से ही अफसर उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था. मकान बेचकर अफसर को 12 लाख रुपये भी दिए. अफसर दूसरी शादी करना चाहता था, वहां से उसे 50 लाख रुपये मिलने थे. विभाग ने अफसर को अच्छे काम के लिए इंस्पेक्टर प्रमोट कर दिया था लेकिन नजमा की शिकायत के बाद डिमोशन करते हुए सब इंस्पेक्टर बना दिया गया. इसी कारण उसने नजमा की जान ले ली.

ये कैसा पति! पत्नी को पहले दी नींद की गोलियां, फिर कोबरा से डसवा कर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन