Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

आरोपी बोला- रात में दोस्त का भूत दिखता है : कहता है हत्या कर दी, अब मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, मोबाइल टूटने पर मर्डर, पत्नी संग मिलकर घर में दफनाया शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के भगवानपुर इलाके में दोस्त ने ही अपने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर शव को घर में पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

अब एक सप्ताह बाद उसने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि, उसे दोस्त का भूत दिखता है। रात को सोते समय दोस्त का भूत के रूप में आकर कहता है कि, मेरी हत्या कर दी है, लेकिन मेरे शरीर का अंतिम संस्कार करा दो।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

सीएसपी राहुल बंसल के अनुसार, 4–25 मार्च की रात बृजलाल अगरिया (35) शराब के नशे में मिथलेश कुजूर के घर आया था। उसे शराब पीने के लिए कहा। नवरात्रि के कारण मिथलेश ने शराब पीने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान झूमाझटकी में मिथलेश का मोबाइल गिरकर टूट गया।

मोबाइल टूटने से गुस्साए मिथलेश ने डंडे से बृजलाल के सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बृजलाल की मौत के बाद मिथलेश और उसकी पत्नी राजकुमारी ने मिलकर शव को छिपाने के लिए पहले से खोदे गए गड्ढे में शव डाल दिया। उन्होंने ऊपर से प्लाईबोर्ड डालकर मिट्टी डाल दी थी।

खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर में कृषि महाविद्यालय के पीछे रहने वाला मिथलेश कुजूर मंगलवार की रात गांधीनगर थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त बृजलाल अगरिया की हत्या कर दी है। शव को घर में ही दफना दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।

कब्र से निकाला गया शव

बुधवार सुबह राहुल बंसल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। न्यायिक मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में उस स्थान की खुदाई कराई गई, जहां आरोपी ने शव दफनाने की बात बताई थी।

खुदाई के दौरान गड्ढे से बृजलाल का शव बरामद हुआ। करीब एक सप्ताह से दफन होने के कारण शव सड़ने लगा था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

‘दोस्त का भूत दिखने’ से हुआ खुलासा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, हत्या के बाद उसे अपने दोस्त का भूत दिखाई देता था। रात में उसे ऐसा लगता था कि बृजलाल कह रहा है कि मेरी हत्या कर दी है, लेकिन मेरे शरीर का अंतिम संस्कार करा दो।

आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

घटना के बाद पति-पत्नी घर छोड़कर कुछ दिनों तक रिश्तेदारों के यहां छिपे रहे। बाद में बेचैन होकर आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पूरी घटना बता दी। इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी मिथलेश कुजूर और उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन