: MP के 17 मजदूरों की मौत: गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 3 गंभीर रूप से घायल, पांच लोगों को बचाया गया
सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं
हादसे का शिकार हुए सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये सभी दो दिन पहले ही यहां काम के लिए आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।
तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जले
डीसा एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि घटना में घायल हुए सभी लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 3 लोगों का इलाज चल रहा है। वे 40 प्रतिशत से अधिक जले हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है। हादसे की असली वजह का जल्द पता चल जाएगा।
पटाखे बनाने का नहीं, बेचने का लाइसेंस था
दीपक ट्रेडर्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री खूबचंद सिंधी की है। वह इस फैक्ट्री में विस्फोटक लाकर पटाखे बनवाता था। हालांकि, अब तक की जांच में पता चला है कि कंपनी मालिक के पास सिर्फ पटाखे बेचने का लाइसेंस है, बनाने का नहीं, इसलिए स्थानीय पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
डीसा विधायक प्रवीण माली ने बताया कि फैक्ट्री के मलबे में अभी भी मजदूर दबे हुए हैं। हालांकि, पांच लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया है। विस्फोट के कारण इन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ये लोग विस्फोट स्थल से करीब 30 फीट की दूरी पर काम कर रहे थे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन