Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला

: MP में सुरक्षित नहीं लाडली: घर के अंदर घुसकर बच्ची से छेड़छाड़, वीडियो देखकर डर जाएंगे आप

News Desk / Sun, Dec 4, 2022


मध्यप्रदेश में बेटियां अब के बाहर तो क्या घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है, मनचलों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे बेखौफ घर में घुसकर बेटियों से अश्लील हरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में ग्वालियर से छेड़छाड़ का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी भी बेटी के माता-पिता डर जाएंगे।

ताजा मामला प्रदेश के ग्वालियर का है। यहां एक बच्ची से छेड़छाड़ का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची घर के सामने सड़क पर अपनी सहेली के साथ बैडमिंटन खेलती नजर आ रही है। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक वहां पहुंचता है। युवक के चेहरे पर रुमाल बंधा है जिसके चलते उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। स्कूटी सवार बीच सड़क पर घर के बाहर गाड़ी खड़ी करता है, फिर कुछ समय बाद गाड़ी से उतरकर गेट से अंदर जाकर घर में झांकता है। उसके पीछे-पीछे सड़क से बच्ची घर में दाखिल होती है। इसी दौरान मनचला बच्ची को गलत इरादे से बुरी तरह से पकड़ता है और फिर बच्ची की चीख सुनकर वहां से भाग जाता है। मनचले की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि शहर के थाना गोला का मंदिर पर स्थित महावीर कॉलोनी में बनी टी एंड डी रेजिडेंस में दो नाबालिक बच्चियां बाहर शाम के वक्त बैडमिंटन खेल रही थी और सभी घरवाले मकान के अंदर थे। उसी दौरान एक सिरफिरा बदमाश एक्टिवा से अपने मुंह को ढंककर उनके पास आया और बगल में एक्टिवा को खड़ी कर बच्चियों से पता पूछने लगा और उसके बाद वह सीधे घर के अंदर आया। जब उसने देखा कि वहां पर कोई नहीं है तो उस सिरफिरे ने गलत इरादे से बच्ची को पकड़ लिया। जब इस युवक ने एक बच्ची को पकड़ा तो दोनों बच्चियां चिल्लाने लगी और उसके बाद यह युवक अपनी एक्टिवा को चालू कर मौके से फरार हो गया। इस युवक की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है।इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सीसीटीवी वीडियो में यह सिरफिरा बदमाश इन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधकर आया यह बदमाश मंशा के साथ यहां पर आया था। फिलहाल बच्चियों के परिजन समझ पा रही है कि बच्ची पर झपट्टा मारने वाले की मंशा क्या थी। वह छोड़छाड़ के लिए आया था या अपहरण का प्रयास कर रहा था। फिलहाल गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी वीडियो के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन