: Korba Fire: SECL गेवरा कोल माइंस में लगी भीषण आग, कोल स्टॉक को हुआ भारी नुकसान, प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
SECL गेवरा कोल माइंस में भीषण आग लग गई। - फोटो : संवाद
विस्तार
कोरबा में एसईसीएल गेवरा कोल माइंस के कोल स्टॉक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग को देर से सूचना मिलने पर कोल इंडिया को भारी नुकसान होने की संभावना है। आरोप है कि प्रबंधन ने समय से जानकारी नहीं दी इसीलिए आग पर काबू पाने में देर लगी। दमकल विभाग को आग पर नियंत्राण पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसईसीएल के अधिकारी इस आग पर काबू पाने का प्रयास इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें आग के कारण अनियमितता करने का अवसर मिल जाता है। इससे कोल इंडिया को भारी नुकसान होता है, लेकिन,दूसरी तरफ अधिकारियों को अपना सीआर बेहतर प्रदर्शित करने का अवसर मिल जाता है।
बता दें, कि एसईसीएल में आगजनी की कोई पहली घटना नहीं है। खदान में इससे पहले भी कोल स्टॉक पर आग लग चुकी है। जिससे प्रबंधन को नुकसान उठाना पड़ा है। इस संबंध में एसईसीएल के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल बंद था इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विभागीय दमकल वाहन ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कोल स्टाक का काफी हिस्सा धू-धू कर जल चुका था। इससे पहले भी कुसमुंडा गेवरा दीपका और मानिकपुर कोयले में आग लग चुकी है। लेकिन कई बार समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता है। इस बार गेवरा खदान के कोल स्टॉक में लगी आग पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते काफी कोयला जल चुका था।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन