Shahdol Girls School Video : शहडोल के क्लासरूम में छात्राओं संग अश्लील गानों पर डांस करती टीचर, रील बनाकर किया पोस्ट
एमपी के शहडोल जिले के सोहागपुर स्थित माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर से एक विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला शिक्षिका क्लासरूम के भीतर छात्राओं के साथ डांस करते हुए रील बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में क्लासरूम के अंदर मौजूद हैं। उनके साथ महिला टीचर भोजपुरी गीत “पतली कमरिया मोरी हाय-हाय” जैसे अश्लील माने जाने वाले गाने पर डांस कर रही हैं। यह गतिविधि शैक्षणिक मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ बताई जा रही है।

पहले भी बना चुकी है छात्रों के साथ रील्स
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, संबंधित महिला टीचर पहले भी छात्राओं के साथ कई रील्स बना चुकी हैं, जिनमें क्लासरूम के अंदर मेहंदी लगवाने और गानों पर डांस जैसे दृश्य शामिल हैं। ये सभी वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए गए बताए जा रहे हैं।

पेरेंट्स और समाज में आक्रोश
शैक्षणिक परिसर में इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद अभिभावकों और समाज के लोगों में भारी नाराजगी है। पेरेंट्स का कहना है कि स्कूल बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा के लिए होता है, न कि सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए।
शिक्षा विभाग और प्रशासन से कार्रवाई की मांग
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे छात्राओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा और स्कूल की गरिमा को और नुकसान पहुंचेगा।
पहले से सवालों में है शबरी कन्या शिक्षा परिसर
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब इसी शिक्षा परिसर से पिछले 15 दिनों में दो छात्राएं लापता हो चुकी हैं। इससे पहले ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे थे।
28 दिसंबर को 12वीं की छात्रा हुई थी लापता
जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर को 12वीं कक्षा की एक छात्रा हॉस्टल से घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तत्कालीन हॉस्टल अधीक्षिका सुलोचना बट्टे की शिकायत पर सोहागपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
8 जनवरी को 10वीं की छात्रा भी लापता
इसके बाद 8 जनवरी को 10वीं कक्षा की एक और छात्रा के लापता होने की सूचना मिली। इस मामले में प्राचार्य देवेंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
वीडियो ने बढ़ाई चिंता
लगातार छात्राओं के लापता होने और अब टीचर के विवादित वीडियो ने पूरे शिक्षा परिसर की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित ख़बरें
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा
जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन