: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पर लगा 4 साल का बैन, डोपिंग नियमों के तहत एक्शन
John Campbell (Photo Credit: File Photo)
नई दिल्ली:
John Campbell Ban: पहले से ही खराब बल्लेबाजी से जूझ रही वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम का हाल बिलकुल वैसा हो गया है कि आसमान से गिरे तो खजूर में अटके. एक तो बल्लेबाजों की कमी और ऊपर से अब सलामी बल्लेबाज पर 4 साल का बैन लगना वेस्टइंडीज की परेशानी बढ़ा सकता है. दरअसल टीम के ओपनर जॉन कैंपबेल (John Campbell) पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है. ये बैन उनपर एंटी डोपिंग रूल के तहत लगाया गया है.
कैंपबेल पर बैन की पुष्टि जमैका एंटी-डोपिंग कमीशन (JADCO) ने की है. जॉन कैंपबेल पर सैंपल कलैक्ट ना करने देने या पेश होने में असफल रहने के लिए ये बैन लगाया है. तीन मेंबर के स्वतंत्र पैनल ने 18 पन्नों में इस फैसले को जारी किया है. जमैका एंटी-डोपिंग कमीशन ने जॉन पर अप्रैल महीने में अपने घर पर ब्लड सैंपल देने से मना करने का आरोप लगाते हुए फैसला सुनाया है. उन्होंने कहा कि कैंपबेल ने JADCO के नियम 2.3 का उल्लंघन किया है.
ये भी पढें: Women's Asia Cup: भारत की शानदार जीत, बांग्लादेश को 59 रनों से हराया
जॉन कैंपबेल ने वेस्टइंडीज के लिए 20 टेस्ट मैच खेलते हुए 26.1 की औसत से 888 रन बनाए हैं. इसमें उनका स्ट्राइक रेट 52.2 का रहा है. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 6 मैच खेले हैं. 6 पारियों में 49.6 की औसत और 115.9 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं. अगर टी-20 की बात करें तो कैंपबेल ने वेस्टइंडीज के लिए 2 ही टी-20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 11 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: चोटिल दीपक चाहर की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका
क्या है एंटी डोपिंग नियम ?
आपको बता दें कि डोपिंग का मतलब होता है ऐसे ड्रग्स का सेवन करना जिनपर बैन लगा हो. ऐसे ड्रग्स आपके खेल में सुधार तो कर सकते हैं लेकिन खेल भावना के तहत इसको बेईमानी करना कहा जाता है. इस डोपिंग को रोकने के लिए भारत में कुछ एंटी डोपिंग नियम बनाए गए हैं जिसके तहत खिलाड़ियों पर बैन और जुर्माना लगाने का प्रावधान है.
संबंधित लेख
First Published : 08 Oct 2022, 05:39:34 PM
For all the Latest Sports News, Cricket News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन