MP CG Times
Breaking News Exclusive
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

: UPSSSC PET का एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी ऐसे करेंगे डाउनलोड

MP CG Times

/

UPSSSC PET का एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी ऐसे करेंगे डाउनलोड

लखनऊ:  

UPSSSC PET Admit Card 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा- 2022 (Preliminary Eligibility Test) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अब यूपी के युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है. यूपीएसएसएससी ने शनिवार को पीईटी एग्जाम को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है. PET की लिखित परीक्षा 15 और 15 अक्टूबर को प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी. यूपीएसएसएससी ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है. PET के अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.   

यह भी पढ़ें : हनी ट्रैप की आरोपी का बड़ा खुलासा- पुलिस पर लगाया ये आरोप

यूपीएसएसएससी की पीईटी परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों यानी प्रथम पाली सुबह 10:00 AM से 12:00 PM और द्वितीय पाली 03:00 PM से 5:00 में  प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी. इसके लिए सभी यूपीएसएसएससी ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार फटाफट यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश डाउन लोड कर लें.  

यह भी पढ़ें : EOW टीम का रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और दो मैनेजरों के ठिकानों पर छापा

जानें क्या हैं प्रवेश पत्र के दिशानिर्देश

1. अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा केंद्र का स्थान, परीक्षा तिथि व निर्धारित समय का भली-भांति अवलोकन कर समझ लिया जाए. यह भी सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र में अंकित अर्हता/पात्रता की जांच आयोग द्वारा नहीं की गई है. अतः विज्ञापन में अर्हता/पात्रता को पढ़कर अभ्यर्थी स्वयं सुनिश्चित हो लें और पूर्णतया पात्र होने की दशा में ही परीक्षा में सम्मिलित हों. आयोग द्वारा जांच करने पर यदि किसी भी स्तर पर अभ्यर्थी, अनर्ह/अपात्र पाये जाएंगे तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा.

2. परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 02 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचना अनिवार्य है. परीक्षा प्रारम्भ होने के आधा (1/2) घंटा पहले मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और परीक्षा प्रारम्भ होने के पश्चात किसी भी दशा में अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. अतः परीक्षा केन्द्र पर यथा समय पहुंचना सुनिश्चित करें.

3. प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा तथा अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा केन्द्र के बाहर व केन्द्र के अन्दर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा.

4. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच की जाएगी. अभ्यर्थीगण आयोग द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र और अपनी फोटोयुक्त पहचान पत्र यथा-आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/पैन कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र की मूल प्रति तथा एक छाया प्रति एवं नवीनतम पासपोर्ट साइज की दो फोटो जिसके पीछे अभ्यर्थी का नाम व रोल नंबर लिखा हो, लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है, अर्थात् आवेदक सिर्फ प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र, पहचान पत्र की एक फोटो कापी, दो पास पोर्ट साईज फोटो तथा नीला/काला बाल प्वाइंट पेन लेकर ही परीक्षा कक्ष में जा सकता है. कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत अभ्यर्थी को हैण्ड सैनिटाइजर की छोटी बोतल भी साथ ले जाने की अनुमति होगी.

5. अभ्यर्थी किसी भी तरह का कैलकुलेटर, मोबाइल फोन/ब्लूटूथ डिवाइस, आई पैड, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, किसी भी तरह की हाथ की घड़ी, कोई विद्युत सामग्री या तार, कोई भी सामग्री जो धातु से बनी हो, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियां, ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स आदि को लेकर परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं जा सकेगा. अगर किसी अभ्यर्थी के पास ऐसी कोई वर्जित सामग्री मिलती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी. 

6. परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के समय किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र/पहचान पत्र व उपस्थित अभ्यर्थी की फोटो में किसी प्रकार की भिन्नता अथवा विसंगति पायी जाती है, तो सुरक्षा जांच टीम द्वारा उसे परीक्षा केन्द्र की हेल्पडेस्क को संदर्भित किया जाएगा. जांचोपरांत ऐसे अभ्यर्थी को परीक्षा में औपबंधिक रूप से सम्मिलित किए जाने अथवा न किए जाने के संबंध में केन्द्र अधीक्षक का निर्णय अन्तिम व मान्य होगा.

7. परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के उपरांत अभ्यर्थीगण सीधे अपने आवंटित परीक्षा कक्ष में जाएंगे और निर्धारित सीट पर बैठेंगे. केंद्र परिसर में निर्धारित कक्ष के अतिरिक्त अनावश्यक भ्रमण किये जाने पर केन्द्र अधीक्षक द्वारा अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है.

8. परीक्षा केंद्र कोड 05 अंकों का है, जिसमें प्रथम दो अंक जिला कोड हैं तथा अंतिम तीन अंक परीक्षा केन्द्र कोड हैं. अतः अभ्यर्थी उत्तर पत्रक पर परीक्षा केंद्र कोड भरते समय इस बात का ध्यान रखते हुए 5 अंकों में परीक्षा केन्द्र कोड भरेगा.

9. अभ्यर्थीगण ओएमआर उत्तर पत्रक पर अपना अनुक्रमांक व पंजीयन संख्या, परीक्षा केन्द्र कोड (05 अंकों का), प्रश्न पुस्तिका क्रमांक, परीक्षा तिथि व पाली आदि सभी प्रविष्टियों को सावधानीपूर्वक काले/नीले बॉल पॉइंट पेन से भरेंगे. गलत प्रविष्टियां भरने पर ओएमआर का मूल्यांकन न होने अथवा अभ्यर्थन निरस्त होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे. काले/नीले बॉल पॉइंट पेन के अतिरिक्त अन्य किसी पेन का प्रयोग किए जाने पर अभ्यर्थी की ओएमआर उत्तर पुस्तिका की जांच नहीं की जा सकेगी.

10. अभ्यर्थियों को सचेत किया जाता है कि उनकी ओएमआर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन उनके प्रश्न पुस्तिका क्रमांक के आधार पर ही किया जाएगा, अतः इस संबंध में अभ्यर्थीगण द्वारा विशेष सतर्कता अपेक्षित है. प्रश्न पुस्तिका क्रमांक गलत भरे जाने की दशा में अभ्यर्थी का स्कोर भी त्रुटिपूर्ण हो जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं पूर्णतः उत्तरदायी होगा. आयोग द्वारा परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा.

11. अभ्यर्थीगण ओएमआर उत्तर पत्रक में निर्धारित स्थान पर स्वहस्त लिपि में हिन्दी में अपना पूरा नाम लिखेंगे तथा हस्ताक्षर करेंगे. निर्धारित स्थान पर हिन्दी में अपना नाम न लिखे जाने अथवा अन्य किसी भाषा में लिखे जाने पर ओ.एम.आर. का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे.

12. प्रत्येक प्रश्न का केवल एक ही उत्तर देना होगा । ओवरराइटिंग और एक से अधिक उत्तर देने की दशा में प्रश्न के उत्तर को गलत माना जाएगा । गलत/त्रुटिपूर्ण उत्तरों के लिए एक-चौथाई (25 प्रतिशत) अंक काटे जाएंगे । प्रश्न को अनुत्तरित छोड़ने पर शून्य अंक दिया जाएगा ।

13- प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर होंगे, जो क्रमशः (A), (B), (C), (D) में अंकित रहेंगे. अभ्यर्थी को सही उत्तर निर्दिष्ट करते हुए उनमें से केवल एक गोले अथवा बबल को ओएमआर उत्तर पत्रक पर काले/नीले बाल पाइंट पेन से भरना है.

14. प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा प्रश्न पुस्तिका के ऊपर एवं ओएमआर के पार्श्व भाग पर छपे निर्देशों को भली-भांति पढ़ लिया जाए. अभ्यर्थी द्वारा ओएमआर पर गलत प्रविष्टि अंकित करने अथवा कोई प्रविष्टि अंकित न करने की दशा में ओएमआर का मूल्यांकन कराया जाना सम्भव नहीं होगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा. इसके सम्बन्ध में कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार्य/मान्य नहीं होगा.

15. अभ्यर्थीगण परीक्षा प्रारम्भ होते ही अपनी प्रश्न-पुस्तिका एवं ओएमआर उत्तर पत्रक की भली-भांति जांच कर यह सुनिश्चित हो लेंगे कि प्रश्न-पुस्तिका में सभी प्रश्न क्रमवार मुद्रित है एवं प्रश्न-पुस्तिका में सभी पृष्ठ मौजूद हैं. किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर प्रश्न-पुस्तिका एवं ओएमआर उत्तर पत्रक अन्तरीक्षक से बदलवा लें। परीक्षा प्रारम्भ होने के 05 मिनट के पश्चात् ऐसी स्थिति में किसी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

16. कक्ष अन्तरीक्षक की अनुमति के बिना परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से पूर्व अभ्यर्थियों द्वारा प्रश्न-पुस्तिका नहीं खोली जाएगी. अनुमति के बिना प्रश्न-पुस्तिका को खोलकर प्रश्नों को पढ़ना/ओ0एम0आर0 में उत्तर अंकित करना पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी.

17. परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों द्वारा उपस्थिति पत्रक में उनका विवरण भरते हुए हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे. अभ्यर्थियों द्वारा उपस्थिति पत्रक में विवरण व हस्ताक्षर नहीं किये जाने की स्थिति में उनका अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है.

18. किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी ।

19. यदि अभ्यर्थी के पास परीक्षा में नकल करने की कोई सामग्री पकड़ी जाती है तो परीक्षा विशेष से तथा आयोग की आगामी परीक्षाओं व चयनों से अभ्यर्थी को वंचित किया जा सकता है.

20. उत्तर पत्रक पर व्हाइटनर, ब्लेड अथवा रबड़ आदि का प्रयोग वर्जित है. यदि ओएमआर शीट पर व्हाइटनर, ब्लेड अथवा रबड़ का प्रयोग पाया जाता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन प्रथमदृष्टया ही निरस्त कर दिया जाएगा.

21. परीक्षा समाप्ति के पश्चात अभ्यर्थी द्वारा अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका की सभी तीनों प्रतियां कक्ष अन्तरीक्षक को सौंप दी जाएंगी. कक्ष अन्तरीक्षक परीक्षा कक्ष में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तर पुस्तिका की तीनों प्रतियां एकत्रित कर गणना करेंगे व निर्धारित पैकेटों में सीलबन्द करेंगे. इन सीलबन्द पैकेटों पर परीक्षा कक्ष में उपस्थित कम से कम 02 अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर (उनके नाम व अनुक्रमांक सहित) भी कराए जाएंगे. इस कार्यवाही के पूर्ण होने तक सभी अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में ही अपनी निर्धारित सीट पर शान्तिपूर्वक बैठे रहेंगे. कक्ष अन्तरीक्षक द्वारा ओ.एम.आर. उत्तर पुस्तिकाओं की मूल प्रति व कोषागार प्रति परीक्षा कक्ष के अन्दर ही सीलबन्द किए जाने व ओ.एम.आर. उत्तर पुस्तिका की अभ्यर्थी प्रति अभ्यर्थियों को वापस करने के उपरांत ही उन्हें परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी.

22. परीक्षा समाप्त होने के उपरांत अभ्यर्थी ओएमआर उत्तर पत्रक की तृतीय प्रति (अभ्यर्थी प्रति) एवं अपनी प्रयुक्त प्रश्न-पुस्तिका अपने साथ ले जा सकते हैं.

23. यदि किसी प्रश्न के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरणों में किसी प्रकार की कोई मुद्रण या तथ्यात्मक प्रकार की अस्पष्टता/त्रुटि हो तो प्रश्न का अंग्रेजी रूपान्तरण मान्य होगा.

24. दृष्टिबाधित दिव्यांग अभ्यर्थी जो 40 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता से ग्रस्त है, वह अभ्यर्थी श्रुतलेखक अपने साथ लाएगा, जिसे कोई यात्रा भत्ता आयोग द्वारा देय नहीं होगा. ऐसे अभ्यर्थी अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, परिचय पत्र एवं दो फोटो तथा श्रुतलेखक की आईडी प्रूफ एवं शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति साथ लाएं.

25. ओएमआर तथा फोटो युक्त उपस्थिति सूची पर सभी प्रविष्टियां सावधानी पूर्वक भरें, यदि किसी प्रकार की त्रुटि अभ्यर्थी द्वारा की जाती है, तो उसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा.

26. अभ्यर्थी किसी भी दशा में मूल ओएमआर अथवा ओएमआर की द्वितीय प्रति अपने साथ नहीं ले जाएंगे अन्यथा उनके उत्तर पत्रक का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा तथा उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे.

संबंधित लेख


Source link

Tags :

संबंधित ख़बरें

अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे

अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन