: भारतीय नौसेना के कई खाली पदों पर मांगे आवेदन, एक लाख तक मिलेगा वेतन
Indian Navy Recruitment (Photo Credit: social media)
नई दिल्ली:
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवार के लिए यह खास अवसर है. भारतीय नौसेना ने कई खाली पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा से के साथ ड्राइविंग टेस्ट देना होगा. गौरतलब है कि भारतीय नौसेना ने ड्राइवर व कई अन्य पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों से एप्लिकेशन मांगे हैं. इसके लिए उन्हें नीचे बताए पते पर अपनी जरूरी जानकारी देनी होगी. हर वर्ष लाखों युवा इंडियन नेवी में नौकरी करने का ख्वाब देखते हैं. इस सरकारी नौकरी के आप इस तरह से अप्लाई कर सकते हैं.
भारतीय नौसेना के इन पदों पर हो रही भर्ती
भारतीय नौसेना में कुल 49 पदों पर भर्ती होने वाली है. ग्रुप बी. लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट क्लासिफाइड के छह पदों पर भर्ती होगी. ग्रुप सी. सिविलियन मोटर ड्राइवर ऑर्डिनरी ग्रेड के 40 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं स्टाफ नर्स के तीन पदों को भरा जाएगा.
भारतीय नौसेना में किस तरह से चयन होगा
सभी योग्य उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. वहीं सिविलियन मोटर ड्राइवर के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट क्वालिफाई करना होगा. चयनित उम्मीदवारों को वेस्टर्न नेवल कमांड के अंतर्गत किसी भी यूनिट में नौकरी मिल सकती है. हालांकि उन्हें देश में किसी भी नेवल यूनिट में नौकरी के लिए ट्रांसफर किया जा सकता है.
क्या होगी सैलरी
स्टाफ नर्स कर वेतनः करीब 44,900 से लेकर 142400 रुपये तक.
लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट लेवल 6 का वेतनः 35,400 रुपये से 112400 रुपये तक
सिविलियन मोटर ड्राइवर. लेवल 2 का वेतनः 19900 से लेकर 63,200 रुपये तक
इस पते पर करें अप्लाई
Indian Navy Jobs Notification पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और सभी तरह की जरूरी सूचना को जांच लें.
संबंधित लेख
First Published : 13 Sep 2022, 02:33:20 PM
For all the Latest Sarkari Naukri News, Other Jobs News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन