: भारतीय डाक में विभिन्न पदों पर भर्तियां, आठवीं पास कर सकते हैं आवेदन
India Post Recruitment 2022 (Photo Credit: social media)
नई दिल्ली:
भारतीय डाक ने मकैनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर एवं कारपेंटर पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके तहत उम्मीदवार को आनलाइन के बजाय ऑफलाइन आवेदन करना होगा. उम्मीदवार को निम्न पदों के लिए 19 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा. इसके जरिए मकैनिक का एक, इलेक्ट्रिशियन का एक, पेंटर के एक, वेल्डर के एक एवं कारपेंटर के दो पदों को भरा जाएगा. इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को सातवां वेतनमान आयोग के लेवल दो के तहत सैलरी के तौर पर 19900 से लेकर 63200 रुपये दिए जाएंगे. उम्मीदवार को आठवीं पास के साथ ट्रेड में सर्टिफिकेट धारक के साथ एक वर्ष का अनुभव हो. इसके साथ ही मोटर व्हीकल मकैनिक पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी अनिवार्य है.
आयु सीमा
18 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंपटेटिव ट्रेड टेस्ट के जरिए होगा.
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर इस पते पर भेज दें The Manager, Mail Motor Service, CTO compound, Tallakulam, Madurai-625002
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मांगे आवेदन
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं. वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों को लेकर आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sail.co.in/ पर जाकर क्लिक करके आवेदन कर सकता है.
संबंधित लेख
First Published : 21 Sep 2022, 03:54:17 PM
For all the Latest Sarkari Naukri News, Other Jobs News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन