गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से लगाई फांसी : KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जंगल में महुए के पेड़ पर युवक-युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। यह मामला Rajgarh Suicide Case के रूप में सामने आया है। दोनों के शव एक ही रस्सी के दो फंदों पर लटके मिले। युवक ने सुसाइड से पहले युवती के साथ किस करते कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के ढाबली खुर्द गांव का है।
MP Crime News | Boyfriend Girlfriend Suicide | Breaking News India
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान ढाबली खुर्द निवासी 23 वर्षीय राकेश तंवर और राजस्थान के जामुनिया गांव निवासी 21 वर्षीय धापू बाई तंवर के रूप में हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे एक Love Affair Suicide Case माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके देखा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल गए थे। इस दौरान पेड़ पर दोनों को लटके देखकर घबरा गए। फौरन गांव आकर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद भोजपुर पुलिस को सूचना दी।
Couple Suicide MP | Police Investigation | Hindi News Update
सूचना मिलते ही एसडीओपी धर्मराज नागर, भोजपुर थाना पुलिस और खिलचीपुर टीआई उमाशंकर मुकाती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भिजवाए। घटनास्थल पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई।

15 दिन बाद थी शादी, घर में चल रही थीं तैयारियां
परिजन के मुताबिक, राकेश की 15 दिन बाद शादी होने वाली थी। यह मामला अब Shocking Marriage Before Suicide Case के रूप में चर्चा में है। परिवार ने 8 साल पहले उसकी सगाई तय की थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पिता प्रभुलाल तंवर के मुताबिक, वह मजदूरी करता था। चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार को उसके प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी।
धापू बाई की शादी बचपन में भोजपुर के पाटरी गांव निवासी राधेश्याम से कर दी गई थी, लेकिन वह मायके में रह रही थी। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पंचायतें हुईं और समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। 4 साल पहले मां की मौत के बाद परिवार और टूट गया था।
घटना से एक दिन पहले तक पिता के साथ थी
मृतक धापू बाई के पिता मोरसिंह के मुताबिक, वह घटना से एक दिन पहले तक घर पर थी। रात में कब निकली, पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली कि वह ढाबली खुर्द के पास फांसी पर लटकी मिली। जामुनिया से ढाबली खुर्द की दूरी करीब 5 किलोमीटर है।

Rajgarh Suicide Case Update | Village Crime News | Investigation Report
वहीं सूचना मिलते ही धापू बाई का पति राधेश्याम भी मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि वह कुछ समय उसके साथ रही थी, लेकिन बाद में पिता उसे वापस ले गए। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
युवक के सीने पर ‘R’ और ‘D’ अक्षर का टैटू भी मिला
पुलिस ने बताया, एक ही रस्सी से दो फंदे बनाए गए थे। नीचे दोनों की चप्पलें सलीके से रखी मिलीं। सुसाइड से पहले राकेश ने धापू बाई के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह पूरा मामला अब Instagram Love Suicide Case India के रूप में भी देखा जा रहा है। राकेश के सीने पर ‘R’ और ‘D’ अक्षर का टैटू भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags :
Madhya Pradesh Crime News MP Crime News Rajgarh Suicide Case Couple Suicide MP Love Affair Suicide Story Boyfriend Girlfriend Suicide Instagram Suicide Case India Jungle Suicide Case MP Hanging Case Rajgarh Shocking Love Story Suicideसंबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड को 47 सेकंड में 14 बार चाकू मारा : कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO
शराब पार्टी के बाद मां समेत 3 की हत्या : बेटे ने अफेयर के शक में तड़पा-तड़पाकर मारा; अलग-अलग कमरों में शवों को लगाया ठिकाने
खुद की कनपटी पर गोली मारी, भेजा बाहर आया : बड़े भाई के सामने रायफल से की फायरिंग; 6 फीट दूर जाकर नाली में गिरा
EX गर्लफ्रेंड को चाकू से काटने का VIDEO : MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा
MP में SAF जवान ने पत्नी को आयरन से जलाया : मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका
कलमा पढ़कर गाय काटी, ईद पर दी कुर्बानी : MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन